संदेश

जिला सीतापुर की कस्बा मिश्रिख के दुकानदारों द्वारा आदेशों का पालन न करके दुकानदार हर शनिवार को बेधड़क दुकान खोले हुए बिक्री कर रहे हैं कपड़ा की दुकान व सराफा की दुकान व परचून दुकाने हर शनिवार को खुली रहती है इन दुकानदारों का किसी उच्च अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए कस्बा मिश्रिख में सभी दुकानें हर शनिवार को खोली जा रही है इन दुकानदारों के लगे कर्मचारियों का एक दिन का भी मौका नहीं मिल रहा है जो अपने घर रेस्ट करें किसी उच्च अधिकारी द्वारा कस्बा मिश्रिख की दुकान दारों की जांच करके हर शनिवार को दुकान बंद करवाई जाए

जिला सीतापुर की कस्बा मिश्रिख के दुकानदारों द्वारा आदेशों का पालन न करके दुकानदार हर शनिवार को बेधड़क दुकान खोले हुए बिक्री कर रहे हैं कपड़ा की दुकान व सराफा की दुकान व परचून दुकाने हर शनिवार को खुली रहती है  उमा प्रकाश समाचार पत्र से ओंकारनाथ त्रिपाठी ब्यूरो चीफ तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर सूत्रों के अनुसार दुकानदारों का किसी उच्च अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए कस्बा मिश्रिख में सभी दुकानें हर शनिवार को खोली जा रही है इन दुकानदारों के लगे कर्मचारियों का एक दिन का भी मौका नहीं मिल रहा है जो अपने घर रेस्ट करें बहुत सारे दुकानदारों ने प्रार्थना की है किसी उच्च अधिकारी द्वारा कस्बा मिश्रिख की दुकान दारों की जांच करके हर शनिवार को दुकान बंद करवाई जाए

सफाई कर्मियों की देयताओं में अनावश्यक विलंब आखिरकार भारी पड़ गया। पंचायती राज विभाग में तैनात लिपिक मनोज शुक्ला को सीडीओ अभिषेक कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

देयताओं में देरी पड़ी भारी: सीडीओ का एक्शन, लिपिक मनोज शुक्ला निलंबित *10 ब्लॉकों के सफाई कर्मियों के स्थापना कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई, विकास भवन में मचा हड़कंप* लखीमपुर खीरी, 06 फरवरी। सफाई कर्मियों की देयताओं में अनावश्यक विलंब आखिरकार भारी पड़ गया। पंचायती राज विभाग में तैनात लिपिक मनोज शुक्ला को सीडीओ अभिषेक कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई की खबर मिलते ही विकास भवन में हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार जिले के 10 विकास खंडों में कार्यरत सफाई कर्मियों के स्थापना संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी मनोज शुक्ला के पास थी। लंबे समय से वेतन और अन्य देयताओं के निस्तारण में देरी की शिकायतें मिल रही थीं। पूर्व में चेतावनी जारी कर कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्वयं संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। सीडीओ ने साफ कहा कि कर्मचारियों की देयताओं से जुड़े मामलों में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। सीडीओ ...

सीडीओ ने दिखाई सख़्ती – लापरवाही पर बाबू को किया निलंबित!

चित्र
सीडीओ ने दिखाई सख़्ती – लापरवाही पर बाबू को किया निलंबित!  सफाई कर्मियों के वेतन व अन्य देयताओं के भुगतान में अनुचित देरी को गंभीर लापरवाही मानते हुए *स्थापना लिपिक मनोज कुमार शुक्ला निलंबित।*  👉 *सीडीओ अभिषेक कुमार* का दो-टूक संदेश: कर्मचारियों की मेहनत की कमाई रोकना अपराध के बराबर है — देयताओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोला के पर्यटन विकास एवं छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर की कार्यवाही मिशन मोड में तेजी से आगे बढ़ाई जाए।

चित्र
 *छोटी काशी गोला कॉरिडोर परियोजना का अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश* *परियोजना की प्रगति का अवलोकन, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश* लखीमपुर खीरी 06 फरवरी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग, उप्र अमृत अभिजात अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखीमपुर-खीरी पहुंचे, उनके जनपद आगमन पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर विधायक अमन गिरी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों संग सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना छोटी काशी गोला कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के नक्शों और स्थल पर स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया और परियोजना की वर्तमान प्रगति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि गोला के पर्यटन विकास एवं छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर की कार्यवाही मिशन मोड में तेजी से आगे बढ़ाई जाए। कहा कि यह परियोजना मुख्य...

प्रत्येक जन सूचना अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर अवश्य कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अंकित हो

चित्र
 राज्य सूचना आयुक्त ने लखीमपुर खीरी में की लंबित RTI अपीलों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हर जन सूचना अधिकारी का नाम और नंबर हो प्रवेश द्वार पर, लंबित RTI प्रकरणों की समीक्षा हो नियमित : राज्य सूचना आयुक्त लखीमपुर खीरी, 06 फरवरी। राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी पहुंचकर कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जनपद के जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपील अधिकारी के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत लंबित अपीलों और शिकायतों की समीक्षा की। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक का सफल संयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जन सूचना अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर अवश्य कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अंकित होना चाहिए, ताकि आम जनता आसानी से संपर्क कर सके। आयुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे न केवल विभागीय कार्यों की बैठक आयोजित करें बल्कि सूचना के अधिकार के तहत लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा भी करें, ता...

सीडीओ की सख्त फटकार के बाद एनएच अफसर हरकत में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें होने लगी दुरुस्त

चित्र
 प्रशासनिक अपडेट.... • *सीडीओ अभिषेक कुमार के निरीक्षण का दिखा असर* • राजापुर से छाउछ तक सुधार कार्य में जुटी टीमें। • *सीडीओ की सख्त फटकार* के बाद एनएच अफसर हरकत में। • बंद पड़ी *स्ट्रीट लाइटें होने लगी दुरुस्त*। • रात में *राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत*। • *जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं* -प्रशासन का साफ संदेश

डिजिटल लत से बच्चों की सुरक्षा हेतु डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को लिखा पत्र

चित्र
डिजिटल लत से बच्चों की सुरक्षा हेतु डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को लिखा पत्र *डिजिटल अनुशासन अब अनिवार्य : बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्राथमिक कक्षाओं में मोबाइल पर रोक*  *—डॉ. बबीता सिंह चौहान* *शिक्षा के नाम पर लापरवाही नहीं : बालिकाओं को डिजिटल आसक्ति से बचाने की आवश्यकता*      *—डॉ बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग* *लखनऊ:05फरवरी-2026* उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जनपद गाजियाबाद में तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या की अत्यन्त दुःखद एवं हृदयविदारक घटना को गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर मोबाइल फोन एवं डिजिटल माध्यमों के दुष्प्रभावों पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए प्राथमिक कक्षाओं में मोबाइल-आधारित शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।      बबिता सिंह चौहान ने पत्र में बताया कि प्रथम दृष्ट्या उपलब्ध तथ्यों के अनुसार उक्त घ...