संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डीएम ने कहा कि खीरी अमन चैन के लिए है मशहूर-डीएम ने बुज़ुर्गों से अपील की कि युवाओं एवं बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें

चित्र
 डीएम-एसपी ने की जिला शान्ति समिति की बैठक, त्यौहारों पर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की अपील लखीमपुर खीरी 27 फरवरी। जनपद में आसन्न त्योहारों होलिका दहन, रंगों का पर्व होली, रमजान को सौहार्दपूर्ण और शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने जिला शांति समिति की बैठक अटल सभागार में ली। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि खीरी अमन चैन के लिए मशहूर रहा है। इस परम्परा को कायम रखते हुए आगामी त्योहार भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। डीएम ने बैठक में मौजूद धर्मगुरूओं, संभ्रान्तजनों व होली समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि बैठक का सन्देश आमजन तक पहुंचाए। जिले में कोई भी प्रतिकूल तथ्य की जानकारी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन को उम्मीद ही नहीं अपितु पूर...

नीति आयोग ने सराहा काम, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मान-बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने रचा रिकॉर्ड, इंडिकेटर्स के सैचुरेशन में प्रदेश में बनाई अलग पहचान-डीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानित

चित्र
 *राष्ट्रीय स्तर पर गूंजी खीरी की गूंज, संपूर्णता अभियान में दोहरी उपलब्धि* नीति आयोग ने सराहा काम, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मान बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने रचा रिकॉर्ड, इंडिकेटर्स के सैचुरेशन में प्रदेश में बनाई अलग पहचान डीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानितडीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानित लखीमपुर खीरी, 27 फरवरी। विकास की दौड़ में लखीमपुर खीरी ने ऐसा परचम लहराया कि राष्ट्रीय पटल पर उसकी गूंज सुनाई दी। जुलाई से सितंबर 2024 के बीच चले संपूर्णता अभियान में जिले के बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने प्रदर्शन की नई इबारत लिख दी। उत्कृष्ट कार्य के लिए नीति आयोग ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। *बांकेगंज : तीन मोर्चों पर फतह* बांकेगंज ब्लॉक ने ‘हेल्थ एंड न्यूट्रिशन’, ‘एग्रीकल्चर एंड अलाइड सर्विसेज़’ और ‘एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम के तहत सोशल डेवलपमेंट’ थीम में तीन प्रमुख इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत सैचुरेशन हासिल कर प्रशासनिक चुस्ती का परिचय दिया। जमीनी नि...

नगर पालिका मिश्रिख नीमसार में आयकर विभाग द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को टाइम 12:00 बजे आयकर विभाग की टीम नगर पालिका पहुंची और छापेमारी का काम चालू कर दिया

चित्र
नगर पालिका मिश्रिख नीमसार में आयकर विभाग द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को टाइम 12:00 बजे आयकर विभाग की टीम नगर पालिका पहुंची और छापेमारी का काम चालू कर दिया  कमरा बंद करके दो-तीन घटे से नगर पालिका की फाइलों का गहन जांच किया अभी भी उपचुनाव में भाजपा श्री रामकृष्ण भार्गव विधायक की बहू सीमा भार्गव निर्वाचित हुई थी। ठेकेदार से जुड़े टेंडर की फाइल जांच की गई ,नगर पालिका में दहशत बनी हुई है  उमा प्रकाश समाचार पत्र से ओंकारनाथ त्रिपाठी ब्यूरो चीफ तहसील मिश्र ख जिला सीतापुर

उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव के अंतर्गत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी के गोल्डेन जुबली हॉल में बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया

चित्र
उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव के अंतर्गत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी के गोल्डेन जुबली हॉल में बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी के साथ रंगोली, चित्रकला एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं के साथ भारत–नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक श्रीमान् राजा युवराज दत्त सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत, सरस्वती वंदना एवं कुलगीत की प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के निदेशक श्री अतुल द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को इस प्रकल्प के महत्त्व से परिचित कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा क्रमशः प्रियांशी ने नेपाली नृत्य, वर्षा, कोयल एवं पूनम ने थारू जनजातीय नृत्य तथा लवी ने कजर...

लखनऊ: सऊदी सरकार का कुर्बानी को लेकर नया नियम

चित्र
 लखनऊ: सऊदी सरकार का कुर्बानी को लेकर नया नियम  ➡केवल नुसुक मसार पोर्टल के प्रोजेक्ट से होगी कुर्बानी ➡हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किए निर्देश ➡28 फरवरी 2026 तक चुनना होगा अदाही विकल्प ➡अंतिम तिथि के बाद विकल्प बदलने की अनुमति नहीं

आज दिनांक 17/02/2026 को समय 12:48 बजे फायर स्टेशन सरोजनी नगर कण्ट्रोल रूम को कॉलर (9896873775) ने बताया टी. एस. मिश्रा हॉस्पिटल के पास दुकान में आग लग गयी

चित्र
आज दिनांक 17/02/2026 को समय 12:48 बजे फायर स्टेशन सरोजनी नगर कण्ट्रोल रूम को कॉलर (9896873775) ने बताया टी. एस. मिश्रा हॉस्पिटल के पास दुकान में आग लग गयी है संदीप कुमार शुक्ला ब्यूरो चीफ लखनऊ सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मुख्य अग्निशमन अधिकारी म लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी एफएस सरोजनी नगर धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में 01 फायर टेंडर मय यूनिट तत्काल घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुए, यूनिट ने घटनास्थल पहुंचकर देखा कि आग दुकान में लगी हुई थी जो काफी भयंकर रूप से जल रही थी, प्रभारी के नेतृत्व में यूनिट ने आगको बुझाना प्रारंभ किया, लगभग 40मिनट में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई, बाद पता किया गया तो - काम्प्लेक्स मालिक - यदुवीर s/o सहदेव सिंह  दुकान मालिक - दिलशाद अली s/o रहमत अली अमौसी सरोजनी नगर।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएँ

चित्र
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएँ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जिले के सभी विद्यार्थियों को सफलता और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। डीएम ने कहा कि प्रिय विद्यार्थियों, यह समय आपके मेहनत और प्रयास का सबसे महत्वपूर्ण परीक्षण है। डर और तनाव को पीछे छोड़, आत्मविश्वास और लगन के साथ परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। याद रखिए, आपकी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी।  उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों का उत्साह बढ़ाएँ, उन्हें सकारात्मक ऊर्जा दें और इस परीक्षा यात्रा में उनका सहारा बनें। डीएम ने विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया कि हर कठिनाई, हर चुनौती केवल आपके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी है। धैर्य, लगन और आत्मविश्वास से आप हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। लखीमपुर खीरी के छात्र अपनी प्रतिभा और मेहनत से नयी ऊँचाइयाँ छुएँ।

हमदर्द चौराहा कचहरी रोड पर टेंपर्ड ग्लास और पान वालों ने कर रखा है अतिक्रमण- आती-जाती लड़कियों से की जाती है छेड़खानी

चित्र
 लखीमपुर खीरी में कचहरी रोड पर दुकानदारों ने इस कदर अतिक्रमण कर रखा है कि लोगों का चलन मुश्किल हो चुका है हर समय कोई ना कोई जाम लगा रहता है जिला प्रशासन की कई बार दुकानदारों से अनुरोध करने के बाद भी हमदर्द चौराहे से लेकर बिलोबी हाल तक दुकानदारों ने सड़क के ऊपर काउंटर लगाकर सड़क को इतना संकरा कर दिया है कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, कचहरी रोड पर टेंपर्ड ग्लास की दुकानों और पान की दुकानों पर लगी भीड़ में ज्यादातर वह लोग होते हैं जो स्कूल और कॉलेज से आने जाने वाली लड़कियों पर कमेंट करते हैं, बड़े-बड़े छाता लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया जा चुका है जिस कारण किसी गाड़ी वाले को आगे न दिखाई पड़ने के कारण कभी-कभी दुर्घटना भी हो जाती है। कचहरी रोड पर पान की दुकानों पर खड़े लड़के आती-जाती महिलाओं पर कमेंट करते हैं और उसमें उनका साथ दुकानदार भी देते नजर आते हैं प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे लखीमपुर खीरी के लोग आसानी से सड़क पर यात्रा कर सके कोई दुर्घटना ना हो और लड़कियों को भी छेड़छाड़ के संत्रास से छुटकारा प्राप्त हो। 

IKNG Family द्वारा आयोजित शिवरात्रि स्पेशल किटी आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

चित्र
 🌸✨ कार्यक्रम प्रतिवेदन ✨🌸 🙏 IKNG Family द्वारा आयोजित शिवरात्रि स्पेशल किटी आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। 🪔 परंपरा के अनुसार जिन सदस्याओं का जन्मदिवस रहता है, उनके कर-कमलों से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाता है। इसी क्रम में आज जन्मदिवस की अवसरधारक दीप्ति पुरी जी के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिससे वातावरण और भी मंगलमय हो उठा। 🌟 प्रतिभा सम्मान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हमारी सबसे छोटी एवं प्रतिभावान सदस्य ख्याति खन्ना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अर्धनारीश्वर के रूप में उनकी प्रस्तुति ने सभी को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभूति से अभिभूत कर दिया। 🎲 मनोरंजन गतिविधियों में हाउजी तथा Chance by Luck गेम आयोजित किया गया — 🏆 प्रथम पुरस्कार — स्मिता मेहरोत्रा 🥈 द्वितीय पुरस्कार — रचना वेरी 🌷 यह संपूर्ण कार्यक्रम हमारी संरक्षिका सविता चोपड़ा जी के संरक्षण में तथा अध्यक्ष रश्मि महेंद्र के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🤝 सचिव संगीता महेंद्र ने अपनी सक्रियता एवं समन्वय से कार्यक्रम संचालन को सुचारु ब...

नए बने चार-लेबर कोड के खिलाफ सक्रिय नैतिक समर्थन हेतु जनकपुर रोड स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे इमप्लाईज यूनियन ECREU (आइ. आर. इ. एफ. /ऐक्टू ) के तत्वावधान में यूनियन के मंडल संगठन सचिव कामरेड प्रेम कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में एक्टू तथा अन्य सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहुत आम हड़ताल के नैतिक समर्थन में.* *गेट-मिटिंग की गई

चित्र
 *जनकपुर रोड मे आम हड़ताल को नैतिक समर्थन* आज दिनांक 12 फरवरी/2026 गुरुवार को नए बने चार-लेबर कोड के खिलाफ सक्रिय नैतिक समर्थन हेतु जनकपुर रोड स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे इमप्लाईज यूनियन ECREU (आइ. आर. इ. एफ. /ऐक्टू ) के तत्वावधान में यूनियन के मंडल संगठन सचिव कामरेड प्रेम कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में एक्टू तथा अन्य सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहुत आम हड़ताल के नैतिक समर्थन में.* *गेट-मिटिंग की गई  जिसमें सभी विभागों के दर्जनों रेल-मजदूरों तथा ठेका मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गेट मिटिंग को संबोधित करते हुए इ•सी•आर•ई•यू• के मंडल संगठन सचिव का• प्रेम ठाकुर ने बताया कि यह लेबर-कोड मोदी सरकार के मजदूर विरोधी* नीतियों का ज्वलंत उदाहरण है।यह काॅरपोरेट-परस्त नई दुखदायी दस्तावेज है। इसके लागू हो जाने पर हमारे लम्बे संघर्ष से हासिल किए गए अधिकारों पऱ चोट किया जाने लगेगा। बाहर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से सम्बोधित करते हुए ECREU के जोनल जॉइंट सेकरेट्री श्री रत्नेश वर्मा ने कहा की इस लेबर कोड के द्वारा न्यूनतम मजदूरी की बढ़ोत्तरी मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा का अधिकार, न्य...

आज दिनांक 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को पूर्व मध्य रेल जोन का एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ( निबंधन संख्या -4065 ) क़े द्वारा नई श्रम नीति , NPS/UPS को हटाकर सीधे OPS लागु करने , निजीकरण /निगमीकरण बंद करने के साथ कुछ अन्य मुद्दों क़े लिए पुरे देश मे किए जा रहे आम हड़ताल के नैतिक समर्थन में जागरूकता के लिए रैली किया गया।

चित्र
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े द्वारा आज दिनांक :-12/02/2026 को ट्रेड यूनियन के आम हड़ताल के नैतिक समर्थन में  रैली किया गया। नई श्रम निती, निजीकरण / निगमीकरण, NPS/UPS का विरोध अंतिम सांस तक ---------------------           रत्नेश वर्मा आज दिनांक 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को पूर्व मध्य रेल जोन का एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ( निबंधन संख्या -4065 ) क़े द्वारा नई श्रम नीति , NPS/UPS को हटाकर सीधे OPS लागु करने , निजीकरण /निगमीकरण बंद करने के साथ  कुछ अन्य मुद्दों क़े लिए पुरे देश मे किए जा रहे आम हड़ताल के नैतिक समर्थन में जागरूकता के लिए रैली किया गया। यह रैली स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन क़े नजदीक ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन क़े केंद्रीय ( जोनल) जॉइंट सेक्रेटरी श्री रत्नेश वर्मा क़े गाइडलाइन मे सभी कर्मचारियों को काला बिल्ला लगाने और नारेवाजी करने से आरम्भ हुआ ।वीडियो कंन्फ्रेंसिंग माध्यम से सम्बोधित करते हुए श्री रत्नेश वर्मा ने  कहा कि ECREU केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर पुरे रेल जोन में आम हड़...

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशानुसार डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला सूचना विज्ञान केंद्र लखीमपुर खीरी द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) के उपलक्ष्य में एक सफल वर्कशॉप आयोजित की गई।

चित्र
 *जिले में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर वर्कशॉप, साइबर जागरूकता को मिली नई दिशा* *–पुलिस और एनआईसी के अधिकारियों ने दी साइबर सुरक्षा की जानकारी* *–डिजिटल ठगी से बचने के टिप्स, सुरक्षित इंटरनेट के लिए जागरूकता बाइक रैली भी आयोजित* लखीमपुर खीरी 10 फरवरी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशानुसार डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला सूचना विज्ञान केंद्र लखीमपुर खीरी द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) के उपलक्ष्य में एक सफल वर्कशॉप आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साइबर सेल अधिकारी, विकास विभाग के अधिकारी, कॉमन सर्विस सेंटर संचालक और बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।  डीआईओ (एनआईसी) महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्कशॉप में इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर ठगियों से बचने के महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा की गई। इस वर्कशॉप में डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया गया कि फर्जी अधिकारियों के उन कॉलों पर संदेह करें जो दावा करते हैं कि आप मुसीबत में हैं एवं पैसे की मांग करते हैं। यह हमेशा य...

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत-सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाज़ी, प्रदेश में चौथा और मंडल में अव्वल

चित्र
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाज़ी, प्रदेश में चौथा और मंडल में अव्वल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत *- डीएम बोलीं, योगी सरकार की प्राथमिकता ही लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन का विजन* *- बोलीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, टीम वर्क से प्रशासन ने गढ़ी नई मिसाल, सभी को दी बधाई* लखीमपुर खीरी, 10 फरवरी। सीएम डैशबोर्ड की ताज़ा रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में प्रदेश के 75 जिलों में चौथा और लखनऊ मंडल के 6 जिलों में पहला स्थान हासिल कर जिले की प्रशासनिक क्षमता और विकास कार्यों की प्रभावशीलता का प्रमाण दिया है। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग के आंकड़ों के मुताबिक लखीमपुर खीरी ने आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजस्व विभाग का सक्रिय योगदान भी जिले को प्रदेश में चौथे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। *लखनऊ मंडल की रैंकिंग में लखीमपुर खीरी का दबदबा* लखनऊ मंडल के 6 जिलों की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने चौथा स्थान हास...

इको-टूरिज्म को नई रफ्तार: 'सफारी सीजन-2026' में दुधवा नेशनल पार्क बनेगा सुविधाओं, डिजिटलीकरण और संस्कृति के संगम का केंद्र

चित्र
इको-टूरिज्म को नई रफ्तार: 'सफारी सीजन-2026' में दुधवा नेशनल पार्क बनेगा सुविधाओं, डिजिटलीकरण और संस्कृति के संगम का केंद्र दुधवा के व्याख्या केंद्र को आधुनिक बनाने की योजना, रिसेप्शन ब्लॉक से 3-डी म्यूरल तक होंगे नए विकास कार्य   *पर्यटकों को परोसी जाएगी थारू थाली और श्री अन्न थाली, महिला होमस्टे संचालकों को विशेष प्रशिक्षण* *‘सफारी सीजन-2026’ में नई और आधुनिक सुविधाओं के साथ होगा पर्यटकों का स्वागत- जयवीर सिंह*   *लखनऊ/लखीमपुर, 10 फरवरी 2026*  दुधवा के 'सफारी सीजन-2026' पर खास फोकस करते हुए पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप पर्यटन विभाग ने इको-टूरिज्म परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'राज्य की समृद्ध दुधवा बेल्ट पर खास ध्यान देते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के व्याख्या केंद्र को बेहतर व आधुनिक बनाने के लिए अहम परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इसके तहत मौजूदा कैंप कार्यालय की मरम्मत की जाएगी और नया, आकर्षक रिसेप्शन ब्लॉक तैयार होगा। साथ ही ...

पटना के आई• एम• ए• हॉल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का विशाल जन कन्वेंशन सभा

चित्र
पटना के आई• एम• ए• हॉल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का विशाल जन कन्वेंशन सभा  सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों एवं नए लेबर कोड के विरोध मे होनेवाले 12 फ़रवरी की आम हड़ताल का पुरजोर नैतिक समर्थन -----कामरेड राजीव डीमरी नई श्रम नीति, निजीकरण, NPS/UPS कर्मचारी हित मे नहीं । ----------- सर्वजीत सिंह आज दिनांक-08/02/2025 दिन रविवार को पटना के आई• एम• ए• हॉल मे रेलवे कर्मचारियों के बीच नई श्रम नीति, निजीकरण, NPS/UPS के विरोध स्वरुप विशाल ऐतिहासिक जन कन्वेंशन संपन्न हुआ , जन कन्वेंशन शुरू होने से पूर्व ECREU द्वारा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध मे पटना जंक्शन से कारगील चौक होते हुए आई एम ए हॉल तक रैली और जुलुस निकाला गया ।जन कन्वेंशन सभा की अध्यक्षता कामरेड ECREU के अध्यक्ष कामरेड संतोष पासवान तथा संचालन महासचिव का• मृत्युंजय कुमार ने किया। उपस्थित रेलवे कर्मचारियों से 12/02/2026 को देश मे लेबर कोड के विरुद्ध होनेवाले आम हड़ताल के नैतिक समर्थन की अपील की गयी। जन कन्वेंशन के दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए खूब नारेवाजी की गयी। पूर्व मध्य र...

मितौली तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, न्यायालयों की अलमारियां खुलवाकर देखे अभिलेख

चित्र
मितौली तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, न्यायालयों की अलमारियां खुलवाकर देखे अभिलेख रिकॉर्ड रूम से अभिलेखागार तक गहन पड़ताल, जनसुविधाओं की भी जांच; संरक्षण व सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश लखीमपुर खीरी, 07 फरवरी। शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ तहसील मितौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डीएम ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की अलमारियां खुलवाकर अभिलेखों की स्थिति देखी और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम, भूलेख एवं संग्रह अनुभाग, अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय तथा नजारत अनुभाग की व्यवस्थाओं को परखा। अभिलेखागार में उन्होंने कॉम्पैक्टर खुलवाकर पुराने अभिलेखों का परीक्षण किया। ग्राम किशनपुर की पूर्व षष्ठवार्षिक खतौनी तथा 1359 फसली खसरे का अवलोकन कर अभिलेखों के संरक्षण एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। तहसील परिसर के भ्रमण के दौरान डीएम ने आमजन के लिए उपलब्ध मूलभूत ...

समाधान दिवस पर मुस्कुराए चेहरे : लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

चित्र
 संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात* *शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम* समाधान दिवस पर मुस्कुराए चेहरे : लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात लखीमपुर खीरी 07 फरवरी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मितौली के सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार ने एक ओर जहां फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं, वहीं दूसरी ओर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए। जनसुनवाई के दौरान डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से तुरंत समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की भावना...

गर्व से कहो हम हिंदू हैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे"

चित्र
सवर्ण युवा महासभा का मिशन सर्वजाति सम्भाव पर आधारित है। सवर्ण युवा महासभा निरंतर इस दिशा में काम कर रहा है और जन-जन में अपने इस मिशन के तहत सभी जातियों में समानता का भाव हो जातीय द्वेष खत्म हो और सामाजिक सौहार्द की स्थापना हो इस पर कार्य कर रहा है।  सवर्ण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि संगठन अपने इस मिशन के तहत 2015 से कार्य कर रहा है संगठन का नारा है "गर्व से कहो हम हिंदू हैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे"   संगठन समाज के सम्मानित वर्ग से भेंट कर निरंतर उन्हें इस स्मृति चिन्ह से सम्मानित करता रहा है इसी क्रम में आज पिपरसण्ड गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव कुमार सिंह "चच्चू" एवं श्री संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी को इस स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।   सवर्ण युवा महासभा के शांति नगर स्थित कार्यालय पर समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट योगदान दे रहे क्षेत्र के अन्य कई सम्मानित जनों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में विशाल सिंह बिट्टू अध्यक्ष शांति नगर उद्योग व्यापार मंडल, रितेश सिंह चौहान अध्यक्ष जनहित व्या...

जिला सीतापुर की कस्बा मिश्रिख के दुकानदारों द्वारा आदेशों का पालन न करके दुकानदार हर शनिवार को बेधड़क दुकान खोले हुए बिक्री कर रहे हैं कपड़ा की दुकान व सराफा की दुकान व परचून दुकाने हर शनिवार को खुली रहती है इन दुकानदारों का किसी उच्च अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए कस्बा मिश्रिख में सभी दुकानें हर शनिवार को खोली जा रही है इन दुकानदारों के लगे कर्मचारियों का एक दिन का भी मौका नहीं मिल रहा है जो अपने घर रेस्ट करें किसी उच्च अधिकारी द्वारा कस्बा मिश्रिख की दुकान दारों की जांच करके हर शनिवार को दुकान बंद करवाई जाए

जिला सीतापुर की कस्बा मिश्रिख के दुकानदारों द्वारा आदेशों का पालन न करके दुकानदार हर शनिवार को बेधड़क दुकान खोले हुए बिक्री कर रहे हैं कपड़ा की दुकान व सराफा की दुकान व परचून दुकाने हर शनिवार को खुली रहती है  उमा प्रकाश समाचार पत्र से ओंकारनाथ त्रिपाठी ब्यूरो चीफ तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर सूत्रों के अनुसार दुकानदारों का किसी उच्च अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए कस्बा मिश्रिख में सभी दुकानें हर शनिवार को खोली जा रही है इन दुकानदारों के लगे कर्मचारियों का एक दिन का भी मौका नहीं मिल रहा है जो अपने घर रेस्ट करें बहुत सारे दुकानदारों ने प्रार्थना की है किसी उच्च अधिकारी द्वारा कस्बा मिश्रिख की दुकान दारों की जांच करके हर शनिवार को दुकान बंद करवाई जाए

सफाई कर्मियों की देयताओं में अनावश्यक विलंब आखिरकार भारी पड़ गया। पंचायती राज विभाग में तैनात लिपिक मनोज शुक्ला को सीडीओ अभिषेक कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

देयताओं में देरी पड़ी भारी: सीडीओ का एक्शन, लिपिक मनोज शुक्ला निलंबित *10 ब्लॉकों के सफाई कर्मियों के स्थापना कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई, विकास भवन में मचा हड़कंप* लखीमपुर खीरी, 06 फरवरी। सफाई कर्मियों की देयताओं में अनावश्यक विलंब आखिरकार भारी पड़ गया। पंचायती राज विभाग में तैनात लिपिक मनोज शुक्ला को सीडीओ अभिषेक कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई की खबर मिलते ही विकास भवन में हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार जिले के 10 विकास खंडों में कार्यरत सफाई कर्मियों के स्थापना संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी मनोज शुक्ला के पास थी। लंबे समय से वेतन और अन्य देयताओं के निस्तारण में देरी की शिकायतें मिल रही थीं। पूर्व में चेतावनी जारी कर कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्वयं संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। सीडीओ ने साफ कहा कि कर्मचारियों की देयताओं से जुड़े मामलों में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। सीडीओ ...

सीडीओ ने दिखाई सख़्ती – लापरवाही पर बाबू को किया निलंबित!

चित्र
सीडीओ ने दिखाई सख़्ती – लापरवाही पर बाबू को किया निलंबित!  सफाई कर्मियों के वेतन व अन्य देयताओं के भुगतान में अनुचित देरी को गंभीर लापरवाही मानते हुए *स्थापना लिपिक मनोज कुमार शुक्ला निलंबित।*  👉 *सीडीओ अभिषेक कुमार* का दो-टूक संदेश: कर्मचारियों की मेहनत की कमाई रोकना अपराध के बराबर है — देयताओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।