शारदीय नवरात्रि पर मची पारंपरिक गरबा की धूम - अध्यात्म की ओर संस्था का हुआ भव्य आयोजन
शारदीय नवरात्रि पर मची पारंपरिक गरबा की धूम - अध्यात्म की ओर संस्था का हुआ भव्य आयोजन शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था ‘अध्यात्म की ओर’ के तत्वावधान में दिनांक 14/10/2026, दिन बुधवार को अपराह्न 4:00 बजे, शेखर परिवार विद्युत बाजार निवास , नई बस्ती में एक भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक महोत्सव का अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में सफल आयोजन किया गया। संस्था की मीडिया प्रभारी रश्मि महेन्द्रा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रा चोपड़ा जी रहीं। संस्था की संस्थापक रूपाली शेखर एवं सह- संस्थापक रति शेखर व सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनके प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रा चोपड़ा जी के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की सामूहिक महाआरती कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह क...