चोरों ने मचा रखा है आतंक 15 महीने बाद उसी घर में दोबारा की चोरी

लखीमपुर खीरी जिले के पड़रिया तुला कस्बे में नौशाद कबाड़ी के यहां शुक्रवार की रात्रि चोर घुस गए और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।



 चोर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।  बताते  चलें इनके यहां लगभग 15 महीने पहले भी चोरी की घटना हुई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की सूत्रों के अनुसार  चोर पड़ोसी की छत से नौशाद के मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़े और यहां से जीने से दूसरी मंजिल पर आए। यहां घुसने के बाद जीने का दरवाजा बंद कर दिया। दूसरी मंजिल पर दो कमरों में रखी आलमारी के ताले तोड़े और फिर पहली मंजिल पर आकर कमरे में आलमारी के ताले तोड़े। 

घटना के वक्त परिवार के लोग घर में हो सो रहे थे। नौशाद की पुत्री भी घर पर आई हुई है, चोर उसका भी जेवर लेकर फरार हो गए। नौशाद ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन महज दो सिपाही ही आकार जांच कर चले गए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी