मुरसान के नवागत कोतवाल विजय सिंह द्वारा की गई पीस कमेटी की बैठक

 पीस कमैटी की बैठक -:

आज दिनांक 29-06-2024 को मुरसान के नवागत कोतवाल श्री विजय सिंह जी द्वारा पीस कमैटी की बैठक बुलाई गई जिसका मुख्य उद्देश्य मुहर्रम के जुलूस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाना है । 



इसके लिए विशेष रूप से मुस्लिम समाज के मुख्य व्यक्तियों से अपील की गई कि मुहर्रम पर अलम एंव ताजियों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही बनाया और निकाला जाए तथा नौजवान बच्चों को विशेष तौर पर समझाएं कि सोशल मीडिया पर किसी भी धार्मिक टीका टिप्पणी से दूर रहना है किसी के भी भड़काने या उकसाने में नहीं आना है । मुस्लिम समाज की ओर से वकील अहमद द्वारा मुहर्रम की पांच दिवसीय जुलूस कार्यक्रम के बारे में एंव रूट के बारे में कोतवाली इंचार्ज श्री विजय सिंह जी को पूर्ण जानकारी दी गई । इस मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से मुस्लिम इंतजामिया कमैटी सचिव वकील अहमद , मुस्लिम इंतजामिया कमैटी के नायाब सदर हाजी साबिर हुसैन, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अखलाक अहमद, किला मस्जिद के इमाम मौलाना मुहम्मद मोनिस, मुहर्रम कमैटी के सदर इब्राहीम भाई, अय्युब खान, अब्दुल मलिक, हबीब राईन, चाँद बाबू एंव अन्य कई लोग उपस्थित हुए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी