अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर चतुर्थ बास्केटबॉल का उत्साह

अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर चतुर्थ बास्केटबॉल का उत्साह –



अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में 24 सितंबर 2024, को आरंभ हुए क्लस्टर चतुर्थ बास्केटबॉल में समस्त खिलाड़ियों के मध्य गजब का उत्साह और जोश नजर आया। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 जिसमें कोर्ट नंबर 3 पर हुए संघर्ष पूर्ण मैच में  ए. आर. जयपुरिया लखनऊ अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम ने जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल लखनऊ को (18 – 12) अंकों से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। जयपुरिया की नित्या ने अपनी टीम के लिए 10 अंक हासिल किए। अगली श्रृंखला में कोर्ट नंबर 2 में डी. पी. एस. रायबरेली रोड लखनऊ अंडर 17 बालक वर्ग में एल. पी. सी. गोमती नगर को (20-14) अंकों से हराया। कोर्ट नंबर 2 पर अंडर-19 बालक वर्ग ने सेठ आनंद राम लखनऊ ने सेंट जॉन्स गोला खीरी को (22-5) से हराया।  कोर्ट नंबर 2 में अंडर 14 बालक वर्ग विद्याज्ञान सीतापुर ने गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल बहराइच को (18-0) से हराया ।

संपूर्ण क्लस्टर बास्केटबॉल खेल बनारस के पर्यवेक्षक श्री विक्रांत सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सी. टी. ओ. श्री अनूप शुक्ला लखनऊ के साथ उनकी टीम के विभिन्न शहरों से आए 20 अनऑफिशियल भी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम संरक्षक श्री सेवक सिंह अजमानी अध्यक्ष श्री जसमीत सिंह अजमानी प्रबंधन निर्देशिका श्रीमती हरविंदर कौर अजमानी प्रबंधक श्री ब्रह्मजीत सिंह अजमानी प्रधानाचार्य श्री प्रिंस सलूजा जी के देखरेख में संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी