ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के पुत्र डॉ कुणाल शर्मा को भरतपुर से चुनाव लड़ाने की उठाई मांग

ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के पुत्र डॉ कुणाल शर्मा को भरतपुर से चुनाव लड़ाने की उठाई मांग 



हिण्डौन सिटी,जिला करौली,

ब्यूरो चीफ उमा प्रकाश समाचार पत्र विजय कुमार पांडेय


सूरौठ। ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आगामी विधानसभा चुनाव में भरतपुर सीट से उनके पुत्र डॉक्टर कुणाल शर्मा को चुनाव लड़वाने की मांग की है। सर्वशक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन के संस्थापक विप्र शिरोमणि भरतपुर निवासी सुरेंद्र पाराशर एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री व अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के करौली जिला अध्यक्ष राम पंडा ने बताया कि डॉ कुणाल शर्मा युवा है एवं उनकी जन्म व कर्म स्थली भरतपुर ही है। इसलिए उन्हें भरतपुर विधानसभा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस विधानसभा से ऐसे लोग चुनाव जीतते आ रहे हैं जिन पर कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं। ब्राह्मण नेता सुरेंद्र पाराशर एवं राम पंडा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर कुणाल शर्मा को चुनाव लड़वाने को लेकर शीघ्र ही ब्राह्मण समाज का शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर इस मांग को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी