लखनऊ के सरोजनी नगर में 14 अप्रैल की रात हुई अंग्रेजी शराब दुकान की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

 लखनऊ:-

 ब्रेकिंग सरोजनी नगर


सरोजनी नगर में शराब दुकान से चोरी का खुलासा।


लखनऊ के सरोजनी नगर में 14 अप्रैल की रात हुई अंग्रेजी शराब दुकान की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।



पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।


सरोजनी नगर प्रभारी के मुताबिक मुखबीर की सूचना पर चारों आरोपियों को 

एफसीआई गोदाम के पास से पकड़ा गया।


आरोपियों की पहचान दानिश उर्फ बबलू उर्फ टम्बर इनामुल हक, अरमान और नीलोफर उर्फ गिट्टी के रूप में हुई है।


चोरों ने नादरगंज अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर गिंदनखेड़ा के पास स्थित करमजीत सिंह की शराब दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी।


दुकान से 30 हजार रुपए एक टीवी और करीब 25 हजार रुपए की शराब चुराई गई थी।


पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 कैन बियर 5 बोतल विदेशी शराब, दो जोड़ी सफेद धातु और दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।



इनके खिलाफ बाजार खाला, तालकटोरा, मलिहाबाद, बहराइच, कोतवाली देहात, दरगाह शरीफ, कृष्णानगर और सहादतगंज थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी