वर्दी की हनक में सिपाही का तांडव- लड़की को छत से फेंका टूटी लड़की की रीड की हड्डी- सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज- जांच आरंभ
लखनऊ में सिपाही ने लड़की को छत से फेंका- लड़की की मां का आरोप( सूत्र)
मां बोली- गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई, छेड़खानी के विरोध पर पूरे परिवार को पीटा
सूत्रों के अनुसार लखनऊ में सिपाही ने 16 साल की लड़की को छत से फेंक दिया। लड़की के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि सिपाही दंपती ने बेटी को नीचे फेंका है। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसका गंभीर स्थिति में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार लड़की की मां का कहना है कि सिपाही मुकेश यादव मेरी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उन्होंने इसका विरोध किया तो गालियां देते हुए मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी। अपनी पत्नी सिपाही कुमकुम और साले अंकित यादव के साथ मिलकर पति और बेटी के साथ मारपीट की।मैंने बीच-बचाव किया, तो तीनों ने मिलकर मुझे भी पीटा। मेरी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। मां ने घटना की शिकायत बीबीडी थाने में की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है।
एक ही मकान में किराए पर रहते हैं दोनों परिवार
बीबीडी थाना क्षेत्र में पीड़िता और सिपाही के परिवार एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। लड़की की मां का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव कई दिनों से बेटी से छेड़खानी कर रहा था। उसकी नीयत गलत थी। बेटी ने इस बारे में बताया। इसके बाद सिपाही भड़क गया और उसने बेटी को छत से फेंक दिया।
रीढ़ की हड्डी टूटी, चल नहीं पा रही है लड़की इसके बाद परिवारवालों ने बेटी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। वह खड़ी नहीं हो पा रही है। चलने-फिरने में असमर्थ है। मां ने बताया कि अब भी सिपाही उनके परिवार को धमका रहा है।
मुकेश यादव डायल-112 में तैनात है।
इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सिपाही ने कहा, गोली मार दूंगा
लड़की ने बताया- सिपाही मुकेश 2-3 महीने से मेरे साथ बदतमीजी कर रहा था। मैंने उसकी पत्नी से शिकायत की, तो उसने सबूत मांगा। सोमवार शाम को सिपाही की पत्नी ने मेरी मम्मी से आकर बहस की। उसके बाद सिपाही ने गाली-गलौज की।
कुछ देर बाद मेरी मां पापा को नीचे गेट तक छोड़ने चली गईं। इस बीच सिपाही अपनी पत्नी के साथ ऊपर मेरे कमरे में आया। उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करके मुझे कई थप्पड़ मारे। फिर घर की दूसरी मंजिल की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें