उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा
आम सभा कि बैठक एवं प्रेस वार्ता के सम्बन्ध में
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के समस्त पदाधिकारी गणों को अवगत कराना है कि संगठन द्वारा कल दिनांक 5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को श्रृंगार नगर बारात घर आलमबाग लखनऊ में संगठन कि आम सभा कि बैठक एवं प्रेस वार्ता करने का निर्णय लिया गया है
जिसमें वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि समस्याओं का समाधान कराने हेतु आन्दोलन करने कि रणनीति तय किया जाना है।
अतः सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि आम सभा कि बैठक में प्रतिभाग कर बैठक को सफल बनाएं।
धन्यवाद,
देवेन्द्र कुमार पाण्डेय,
प्रदेश महामंत्री।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें