किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को एसडीएम ने समस्याओं को निपटने का आश्वासन लेकर कराया समाप्त

 किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को एसडीएम ने समस्याओं को निपटने का आश्वासन लेकर कराया समाप्त





किसानों ने तहसील परिसर में किया धरना प्रदर्शन।


सरोजनीनगर

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के बैनर तले किसान नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान समस्याओं को लेकर सरोजनीनगर तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर किसान नेता संगठन के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा के नेतृत्व मेंधरने पर बैठ गए। उनकी अगुआई में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन, के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। किसान नेताओ ने कहा कि तहसील प्रशासन द्वारा बार-बार किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर वादे किए जाते हैं लेकिन किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता है। संगठन के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने कहा कि पूर्व में तहसील के अधिकारियों ने किसानों की समस्या के निराकरण को लेकर बात कही थी लेकिन कोई भी निराकरण नहीं किया गया। किसान तहसील के कर्मियों की कार्यशैली से लगातार परेशान है। किसानों के काम के एवज में कुछ अधिकारियों और कर्मियों द्वारा पैसों की मांग की जाती है।जब तक किसानों की समस्या का त्वरित समाधान नहीं किया जाता है तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।इस दौरान जिला अध्यक्ष अनुनेंद्र कुमार (अन्नू), एएस सिंह फौजी,लखनऊ मंडल महामंत्री गोविंद कुमार,सुनीत सिंह (बाबा) आदि अन्य नेताओं ने बताया कि तहसील सरोजनीनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में सुरक्षित जमीनों पर भू माफिया द्वारा कब्जा किया गया है। थानों पर किसानों की समस्याओं को नहीं सुना जाता है।, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती है। धरना स्थल पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सचिन वर्मा, एसीपी कृष्णानगर विकास पाण्डे ने पहुंचकर किसान नेता ऋषि मिश्रा से बात की और आश्वाशन दिया कि जो भी किसानों की समस्या है उन्हें एक माह के भीतर निपटा दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा। उपजिलाधिकारी सचिन वर्मा ने किसान नेता को मिठाई खिलाकर धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया। और किसानों की सभी समस्याओं को निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी