नशा एक अभिशाप है- स्माइल नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है जबरदस्त व्यापक अभियान

नशा एक अभिशाप है, नशा जहां जीवन को बर्बाद करता है वहीं समाज की मुख्यधारा से तोड़ता है, नशे से दूर रहकर समाज व खुद को बदलने की ताकत मिलती है..

ऐसा ही एक नशा उन्मूलन केन्द्र 



स्माइल नशा मुक्ति केंद्र एक संस्था जोकि ज़िला लखीमपुर में स्थित पलिया रोड पर चलाया जा रहा है जिसकी प्रबंधक श्रीमती अमनदीप कौर  बीते 11 वर्षों से संस्था संचालित कर नशे के विरूद्ध जागरूकता कर रही हैं। श्रीमती कौर द्वारा अभी तक 4000 लोग जो नशे के दलदल में फँसकर अपनी ज़िंदगी के साथ साथ अपने परिवारों के लिए एक बड़ी गम्भीर समस्या बन रहे थे उनको सुधारने का बेड़ा  उठा रखा है। इनका कहना है  इसमें कोई फ़ायदा हो या ना हो उसके बावजूद भी ये संस्था ऐसे ही चलाती रहूँगी। इसके पीछे कुछ भी वजह रही हो लेकिन श्रीमती कौर का कहना है की कोई सही होगा तो वह अपने परिवार के लिए सही होगा और खुद के लिए सही होगा ना की किसी दूसरे के लिए लेकिन मेरा जो प्रयास है वो मैं करती रहूँगी इससे मुझे आत्मसंतुष्टि मिलती है और आगे भी मिलती रहेगी। सबसे बड़ी बात इनके लिए यह मायने रखती है की अगर मेरी वजह से किसी की ज़िंदगी पहले से अच्छी और बेहतर हो रही है तो इससे  नशा पीड़ितों के परिवार की दुआ के साथ साथ एक ख़ुशी भी मिलेगी। संस्था की अच्छी बात ये है की पीड़ितों को अच्छा खाना अच्छा स्टाफ़ मिलता है बाक़ी लोगों के ऊपर एवं उनकी मानसिकता पर निर्भर करता है की वे इनके लिए क्या सोच रखते है क्यूँकि इस दुनिया में नज़र का तो इलाज हो जाता है लेकिन कोई किसी का नज़रिया नहीं बदल सकता। स्माइल नशा मुक्ति केंद्र आपको बिल्कुल घर जैसा माहौल देता है साथ ही साथ ज़िंदगी जीने की नयी राह भी दिखाता है। आख़िर में सबसे यही निवेदन है की कृपया नशे की लत से दूर रहे परिवार के साथ समय बिताए और अपनो को पहचाने। 

हम खुद को बदल सकते है किसी दूसरे को नहीं।

नशा मुक्त भारत


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी