उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा अनुभाग 6 द्वारा बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन को दिए गए शासनादेश दिनांक 4 जनवरी 2012 के तहत बोर्ड को मिले शिक्षा और चिकित्सा तथा पंजीयन अधिकार

उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा अनुभाग 6 द्वारा बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन को दिए गए शासनादेश दिनांक 4 जनवरी 2012 के तहत बोर्ड को मिले  शिक्षा और चिकित्सा तथा पंजीयन अधिकार को हम सब अधिकारिता दिवस के रूप मे मानते है।











यह अधिकार केवल इसी बोर्ड को प्राप्त है जिसके चेयर मैन डा एम एच इदरीशी साहब है जिनके प्रयासों से हम सब इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक बेधड़क प्रैक्टिस कर रहे हैं। उक्त विचार मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डा राकेश शर्मा ने ब्यक्त किए। 

ज्ञात हो अधिकारिता दिवस के अवसर पर मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट के चिकित्सको द्वारा ग्राम मनिकापुर मे इंद्रा फीलिंग स्टेशन पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी व्यवस्था  Eh डा अंशिका गुप्ता ने किया। शिविर मे 146 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें औषधि वितरण किया गया। शिविर मे सभी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सको डा आइशा एजाज, डा अंशिका गुप्ता, डा देवेश त्रिवेदी, डा अमित विश्वकर्मा, डा अर्चना विश्वकर्मा, डा सुरुचि गुप्ता, डा मीरा मिश्रा, डा रूबी नाज, डा मंजीत कुमार, डा सत्य प्रकाश मिश्रा,  डा दिव्यांश श्रीवास्तव , डा योगेश मिश्रा, डा कल्पना श्रीवास्तव, श्यामजी गुप्त छात्र चिकित्सक आफरीन बानो,वरदा परवेज, किरण गुप्ता, हर्ष शर्मा आदि ने भाग लिया और इन सभी को इंस्टीट्यूट की प्रबंधिका डा संजीता शर्मा द्वारा मोमेंटम और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व सप्लाई इंस्पेक्टर आदरणीय आजाद गुप्ता जी ने इस चिकित्सा पद्धति की सराहना करते हुए कई उदाहरण देते हुए बताया कि वह शुगर मे इसी औषधि के प्रयोग से अपने को पूर्ण स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

आयोजन मे पेट्रोल पंप के मालिक राज शेखर गुप्ता ने प्रसन्न होकर अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित होकर सभी के सुबह के नाते के सहित दोपहर के भोजन की व्यवस्था की। शिविर मे आए सभी मरीज संतुष्ट दिखाई दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम