डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में ब्लैकआउट, फायर व मेडिकल रेस्पॉन्स का हुआ जीवंत अभ्यास

नेताजी की जयंती पर लखीमपुर में गूंजी सायरन की आवाज, युद्ध जैसी स्थिति में परखी गई प्रशासनिक तैयारियां


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में ब्लैकआउट, फायर व मेडिकल रेस्पॉन्स का हुआ जीवंत अभ्यास




लखीमपुर खीरी, 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती पर जिले में नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में शुक्रवार को युद्धकालीन आपदा से निपटने को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी और निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास ने जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों की वास्तविक तस्वीर सामने रख दी।


निर्धारित समय पर जैसे ही सायरन की आवाज गूंजी, पूरे अभ्यास क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया। लाइटें बंद होते ही हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का दृश्य उत्पन्न हो गया। कुछ देर तक पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को युद्धकालीन हालात का अनुभव कराया जा सके।


मॉक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया की जानकारी एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने माइक के माध्यम से दी। बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आमजन के साथ-साथ संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय को परखना और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।


अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति भी दर्शाई गई। सायरन बजते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षत शर्मा की अगुवाई में फायर ब्रिगेड और सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के नेतृत्वमें एंबुलेंस की गाड़ियां सक्रिय हो गईं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जबकि घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से इमरजेंसी मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकीय टीम ने घायलों को तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।


*मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां : डीएम*

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मॉक ड्रिल के बाद संबंधित विभागों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कवायदें आपदा के समय जान-माल की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने आमजन से भी आपदा प्रबंधन से जुड़ी सावधानियों को समझने और उनका पालन करने की अपील की। नेताजी की जयंती पर आयोजित यह मॉकड्रिल जिले में नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति सजग प्रशासन की प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश बनकर सामने आई।


इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, एसडीएम/प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर युगांतर त्रिपाठी, ईओ संजय कुमार, ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर लखीमपुर खीरी डॉ वीर बहादुर धुरिया, विशाल सेठ संयोजक पर्यावरण मित्र समूह राम मोहन गुप्त,  राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसीआई इंडिया तथा नागरिक सुरक्षा कोर के प्रशिक्षित स्वयं सेवकों एन सीसी स्काउट गाइड आपदा मित्र विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम