संदेश

लखीमपुर खीरी में विशेष अभियान: एडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, 18245 फॉर्म-6 प्राप्त

चित्र
लखीमपुर खीरी में विशेष अभियान: एडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, 18245 फॉर्म-6 प्राप्त *मतदान स्थलो का लिया जायजा, बीएलओ से जानी प्रगति, दिए निर्देश* *विशेष अभियान में 3283 बूथ पर प्राप्त हुए 18245 फॉर्म छह* लखीमपुर खीरी, 18 जनवरी। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए जिले भर में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को रविवार को रफ्तार मिल गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित “विशेष अभियान दिवस” में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के 3283 बूथों पर कुल 18,245 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बूथों का औचक निरीक्षण किया।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने क्रमशः राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के हेल्प डेस्क पर जाकर फॉर्म-6 और फॉर्म-8 की प्रगति व निस्तारण की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र युवा का नाम मतदाता सूची से न छूटे। उन्होंने समयबद्ध निस्तारण, डोर-...

लखीमपुर खीरी में 5100 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया 51 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण

चित्र
लखीमपुर खीरी में 5100 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया 51 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण अटल सभागार में भव्य आयोजन, सीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग लखीमपुर खीरी, 18 जनवरी। शहरी गरीबों के पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में सरकार ने रविवार को एक बड़ा कदम उठाया। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 5100 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 51 करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विधायक (धौरहरा) विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पीओ डूडा संगीता सिंह की मौजूदगी में सीएम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी। सीएम ने बटन दबाकर सभी लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख की धनराशि अंतरित की। इस दौरान विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने डीएम व एडीएम के साथ लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए। *‘पीएम आवास योजना से ...

घोसियाना रोड पर सीडीओ का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाने और नाली निर्माण पर खास फोकस

चित्र
 घोसियाना रोड पर सीडीओ का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाने और नाली निर्माण पर खास फोकस बीच सड़क खड़े बिजली पोल हटाने के निर्देश, नाली निर्माण में तेजी और गुणवत्ता पर जोर लखीमपुर खीरी, 16 जनवरी। घोसियाना रोड पर चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति और अतिक्रमण हटाने की प्रगति जानने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार शुक्रवार को अचानक मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बीच खड़े विद्युत पोल और निर्माण में बाधा बने अतिक्रमणों को देखा और तुरंत हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नाली निर्माण कार्य पर विशेष फोकस रखने और इसे तेजी के साथ निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश भी जारी किए। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को साफ शब्दों में कहा कि पोल शिफ्टिंग में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को रफ्तार देते हुए तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने सड़क और नाली निर्माण की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए जरूरी सुधार के निर्देश भी दि...

उमा प्रकाश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार टंडन और उनकी पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने किया घायल

चित्र
उमा प्रकाश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार आनंद टंडन और उनकी पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने किया घायल दिनांक 11/01/2026 रविवार (SUNDAY) को रात्रि 8:15 pm से 8:30 pm के लगभग स्मार्ट पॉइंट के आगे Y.D.Collage के मोड़ पर एक मोटर साइकिल वाले ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वरिष्ठ पत्रकार के साथ-साथ उनकी पत्नी भी गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई और उनका पांव भी टूट गया यह देखकर वह अज्ञात मोटरसाइकिल वाला धमकी देते हुए बिना रुके भाग निकला आसपास की सारी जनता एकत्र हो गई और उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार और उनकी पत्नी को उठाया जिसमें उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं साथ में पैर भी फ्रैक्चर हो गया, उस मोटरसाइकिल के विषय में कहा गया है वह प्रतिदिन ऐसे ही निकलता है लोग उसे देखकर किनारे हो जाते हैं कहीं वह किसी को चोटिल  न कर दे और आज यही हादसा घटित हो गया  जनता में वरिष्ठ पत्रकार और उनकी पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर पत्रकार को अंदरुनी चोट आई और कोई चोट नहीं आई लेकिन वहीं उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई और उनका पैर भी टूट गया मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत मौक़े से दूर तुलसी मेमोरियल हॉस्प...

अलाव जलाने की श्रृंखला में आज थर्ड डे रोडवेज बस स्टेशन पर अलाव जलाया गया

चित्र
अलाव जलाने की श्रृंखला में आज थर्ड डे रोडवेज बस स्टेशन पर अलाव जलाया गया  जिसमें रोटेरियन राजेश सक्सेना जी, महिपाल जैन , सुनील अग्रवाल,शवल गुप्ता प्रदीप गुप्ता, हर्षित बेरी लोग उपस्थित रहे सभी रोटेरियन का बहुत-बहुत धन्यवाद 

धनबाद स्थित ECREU कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 36 लेबर कानून की जगह मजदूर विरोधी एवं कॉरपोरेट समर्थक 4 लेबर कानून बनाए जाने के विरोध में दिनांक 08 फरवरी 26 को पटना गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के बैनर तले कन्वेंशन किए जाने पर चर्चा किया गया ।

चित्र
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन  संबद्ध:- आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (AICCTU)/इंडियन रेलवे एम्प्लॉयज फेडरेशन(IREF) आज दिनांक 10.01.2026 को धनबाद स्थित ECREU कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 36 लेबर कानून की जगह मजदूर विरोधी एवं कॉरपोरेट समर्थक 4 लेबर कानून बनाए जाने के विरोध में  दिनांक 08 फरवरी 26 को पटना गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के बैनर तले कन्वेंशन किए जाने पर चर्चा किया गया ।     इस मीटिंग में माननीय संसद आरा एवं रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सदस्य श्री सुदामा प्रसाद जी सहित कई नेताओं  द्वारा मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाएगा । आज की इस बैठक में  बिहार राज्य एक्टू महासचिव श्री आर एन ठाकुर , सदस्य श्री जितेंद्र जी , एम्प्लॉयज यूनियन के महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार एवं संयुक महासचिव श्री रत्नेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार गुप्ता, संगठन सचिव श्री बी आर सिंह एवं एक्टू संयोजक श...

आज रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल के द्वारा मिश्राना चौराहा पर अलाव जलाया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आज से 15 दिन तक अलग-अलग चौराहे पर अलाव शाम को 7:00 जलाया जाएगा

चित्र
आज रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल के द्वारा मिश्राना चौराहा पर अलाव जलाया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आज से 15 दिन तक अलग-अलग चौराहे पर अलाव शाम को 7:00 जलाया जाएगा  आज शाम को उपस्थित रोटेरियन सी बी साहनी, महिपाल जैन , राकेश गुप्ता,विनय जैन, हर्षित बेरी, समर्थ गुप्ता सुमित पुरी, मनीष बरनवाल एवं राजीव बरनवाल उपस्थित रहे