उमा प्रकाश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार टंडन और उनकी पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने किया घायल

उमा प्रकाश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार आनंद टंडन और उनकी पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने किया घायल





दिनांक 11/01/2026 रविवार (SUNDAY) को रात्रि 8:15 pm से 8:30 pm के लगभग स्मार्ट पॉइंट के आगे Y.D.Collage के मोड़ पर एक मोटर साइकिल वाले ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वरिष्ठ पत्रकार के साथ-साथ उनकी पत्नी भी गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई और उनका पांव भी टूट गया यह देखकर वह अज्ञात मोटरसाइकिल वाला धमकी देते हुए बिना रुके भाग निकला

आसपास की सारी जनता एकत्र हो गई और उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार और उनकी पत्नी को उठाया जिसमें उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं साथ में पैर भी फ्रैक्चर हो गया, उस मोटरसाइकिल के विषय में कहा गया है वह प्रतिदिन ऐसे ही निकलता है लोग उसे देखकर किनारे हो जाते हैं कहीं वह किसी को चोटिल  न कर दे और आज यही हादसा घटित हो गया 

जनता में वरिष्ठ पत्रकार और उनकी पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर पत्रकार को अंदरुनी चोट आई और कोई चोट नहीं आई लेकिन वहीं उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई और उनका पैर भी टूट गया मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत मौक़े से दूर तुलसी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहाँ वरिष्ठ पत्रकार आनंद टंडन की पत्नी का इलाज चल रहा है । वरिष्ठ पत्रकार आनंद टंडन ने व्यथित होकर प्रशासन से मांग की है कि कृपया मामले की गंभीरता से जाँच करें और दोषियों को शीघ्र गिरफ़्तार करें 

सूत्रों के अनुसार जनता का यह भी कहना है कि ये केस Hit & Run का बनेगा और प्रशासन को इसमें तुरंत एक्शन लेना चाहिए सूत्रों के अनुसार यह भी क्यास लगाए जा रहे हैं कहीं यह वरिष्ठ पत्रकार आनंद टंडन पर कोई सुनियोजित हमला तो नहीं है जिसमें वह तो बच गए लेकिन उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई यह अत्यधिक जांच का विषय है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम