धनबाद स्थित ECREU कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 36 लेबर कानून की जगह मजदूर विरोधी एवं कॉरपोरेट समर्थक 4 लेबर कानून बनाए जाने के विरोध में दिनांक 08 फरवरी 26 को पटना गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के बैनर तले कन्वेंशन किए जाने पर चर्चा किया गया ।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन
संबद्ध:- आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (AICCTU)/इंडियन रेलवे एम्प्लॉयज फेडरेशन(IREF)
आज दिनांक 10.01.2026 को धनबाद स्थित ECREU कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 36 लेबर कानून की जगह मजदूर विरोधी एवं कॉरपोरेट समर्थक 4 लेबर कानून बनाए जाने के विरोध में दिनांक 08 फरवरी 26 को पटना गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के बैनर तले कन्वेंशन किए जाने पर चर्चा किया गया ।
इस मीटिंग में माननीय संसद आरा एवं रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सदस्य श्री सुदामा प्रसाद जी सहित कई नेताओं द्वारा मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाएगा ।
आज की इस बैठक में बिहार राज्य एक्टू महासचिव श्री आर एन ठाकुर , सदस्य श्री जितेंद्र जी , एम्प्लॉयज यूनियन के महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार एवं संयुक महासचिव श्री रत्नेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार गुप्ता, संगठन सचिव श्री बी आर सिंह एवं एक्टू संयोजक श्री रविसेन जी शामिल हुए ।
आज कन्वेंशन को सफल बनाने हेतु चर्चा किया गया ।
महासचिव मृत्युंजय कुमार ने कहा कि केंद्र नित भाजपा सरकार द्वारा पहले सरकारी कर्मी का बुढ़ापे की लाठी OPS को खत्म किया गया, उसके बाद सभी सार्वजनिक उपक्रमों को निजी कंपनियों के हाथों गिरवी /बेच कर निजीकरण किया गया, सरकारी उपक्रमों में बेहद ही कम वेतन पर निजी कंपनियों या ठेका मजदूरों को रखा जा रहा है जिससे उनका जीना दुश्वार है।
अब चारों लेबर कानून लाकर मजदूरों के कार्य के घंटे आठ की बजाय बारह किए जा रहे है।
यूनियन/एसोसिएशन बनाने के अधिकार खत्म किए जा रहे है, इस कानून के आने से यूनियन द्वारा मजदूरों के लिए किए जाने वाले हड़ताल , संघर्ष इत्यादि को अवैध माना जाएगा। इस प्रकार मजदूर गुलाम बन जाएंगे ।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन इस कन्वेंशन के माध्यम से जन जागरूकता लाकर चारों लेबर कानून का विरोध करेगी ।
इस कन्वेंशन में सैकड़ों रेलकर्मी , मजदूर के शामिल होंगे ।
मृत्युंजय कुमार
महासचिव/ECREU


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें