सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कालेज में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया भारतीय नववर्ष एवंचैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस
हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया भारतीय नववर्ष एवंचैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस भारतीय नववर्ष एवं नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आज दिनाँक 19.03.2026 दिन गुरुवार को विद्यालय में भारतीय नव विक्रम संवत्सर 2083 के प्रथम दिन एवं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, महिला थाना, मिश्राना पुलिस चौकी, कोतवाली, आई.डी.बी.आई. बैंक आदि प्रशासनिक कार्यालयों में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंगल तिलक करके नव वर्ष एवं नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के आचार्य विजय शुक्ल ने बताया कि भारतीय नववर्ष का प्रथम दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारम्भकी, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् का शुभारम्भ किया गया, महर्षि दयानन्द द्वारा आर्य समाज की स्थापना, भगवान झूलेलाल जी का जन्म भी आज ही के दिन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ...