संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लखीमपुर खीरी में हनुमान जयंती के अवसर पर डायवर्सन

चित्र

रुड़की।मुख्य सेवक सदन (मुख्यमंत्री-आवास),देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय शायर व कवि तथा उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी को राज्य का सबसे बड़ा उर्दू साहित्य का पुरस्कार "उत्तराखंड गौरव सम्मान,उनवान चिश्ती अवार्ड-2025" प्रदान किया गया।

चित्र
 रुड़की।मुख्य सेवक सदन (मुख्यमंत्री-आवास),देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय शायर व कवि तथा उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी को राज्य का सबसे बड़ा उर्दू साहित्य का पुरस्कार "उत्तराखंड गौरव सम्मान,उनवान चिश्ती अवार्ड-2025" प्रदान किया गया। शायर अफजल मंगलौरी की उर्दू साहित्य में दीर्घकालीन सेवाओं के फलस्वरूप एक लाख इक्यावन हजार रुपये,शाल,अवार्ड व सम्मान-पत्र भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफजल मंगलौरी की साहित्यिक व सामाजिक सेवाओं को सराहा।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण व भाषा मंत्री खजान दास, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल,विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।निदेशक भाषा मायावती ढकरियाल ने कहा कि अफजल मंगलौरी ने देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है और उनकी हर विधा में आठ पुस्तकें आ चुकी हैं।अन्य भाषाओं में उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025 पाने वाले साहित्यकारों में डॉ०जितेन ठाकुर,डॉ०बुद्धि नाथ मिश्र,डॉ०यशवंत कटोच,श्याम सिंह कुटेला,डॉ०प्रीतम सिंह व केसर सिंह राय आदि के नाम भी उल्लिखित ह...

जेसीआई लखीमपुर द्वारा प्रभावी भाषण कला पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ..

चित्र
 जेसीआई लखीमपुर द्वारा प्रभावी भाषण कला पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ.. लखीमपुर, अपने वक्तव्य को प्रभावी बनाना एक कला है जिसे आसानी से सीखा जा सकता है, लेकिन इसके लिए आवश्यक है एक सुयोग्य प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षित होना। इसी कार्य को अंजाम देने के लिए जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा प्रभावी भाषण कला के गुर सिखाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय सिटी मांटेसरी इण्टर कालेज में किया गया। संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में पायलट फैकल्टी (मुख्य प्रशिक्षक) के रूप में नेशनल ट्रेनर राममोहन गुप्ता व सह प्रशिक्षक के रूप में ज़ोन ट्रेनर मीता गर्ग ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपनी बात को प्रभावशाली कैसे बनायें, शब्दों का चयन, मंच भय को दूर करने की सुगम विधियां, सही ढंग से खड़े होने, माइक के उपयोग की सही जानकारी, प्रभावी प्रस्तुतिकरण आदि विषयों की सटीक जानकारी प्रशिक्षक द्वय द्वारा प्रदान की गई। प्रशिक्षण से पूर्व और प्रशिक्षण के बाद का अंतर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान अपनी सक्रियता के परिणामस्वरूप प्रशिक्षकों द्वारा आदर्श गुप्ता, एकता श...

छात्राओं के पी.सी.एस. में चयन से गौरवान्वित हुआ विद्यालय परिवार- शिप्रा बाजपेई प्रधानाचार्य

चित्र
 छात्राओं के पी.सी.एस. में चयन से गौरवान्वित हुआ विद्यालय परिवार       विद्यालय परिवार के लिए अत्यन्त गौरव की बात है कि विद्यालय की दो पूर्व छात्राओं- बहन निधि वर्मा एवं बहन ईनाक्षी गुप्ता का चयन यू.पी.पी.एस.सी. में हुआ है। बहन निधि वर्मा ने 2014 बैच में विद्यालय से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनका चयन *‘‘असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर‘‘* के पद पर हुआ है एवं बहन ईनाक्षी गुप्ता ने 2013 बैच में विद्यालय से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनका चयन *‘‘जिला पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी‘‘* के पद पर हुआ है। छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार अत्यन्त प्रफुल्लित है तथा छात्राओं एवं उनके गौरवशाली अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। 

लखीमपुर - तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

चित्र
लखीमपुर - तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार मिश्रा ने रामदास वर्मा को 11 मतों से हराया, जबकि मंत्री पद पर विकेश कुमार तिवारी ने नारायण शुक्ल को 32 मतों से पराजित किया अन्य पदों पर एकल नामांकन के चलते कई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, ऑडिटर और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य शामिल हैं

ग्राहकों को साइबर अटैक्स बचाने के लिए बैंकों ने बनाए नए नियम

चित्र
ऑनलाइन भुगतान 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा। 1 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन भुगतान करने का तरीका, OTP डालने का तरीका और आपके बैंक खाते की सुरक्षा का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। 1) 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने वाला पहला नियम है डायनामिक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन। - इसका मतलब है कि अब आपके हर भुगतान की जाँच की जाएगी कि वह कहाँ से किया जा रहा है। 2) दूसरा नियम यह है कि आप बैंकिंग ऐप में स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे। यह पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। - ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि स्कैमर किसी भी डेस्क के माध्यम से आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड करते हैं और वहाँ से वे OTP और पासवर्ड का पता लगाकर आपके मोबाइल से पैसे निकाल लेते हैं। 3) तीसरा नियम यह है कि आप रात के समय होने वाले लेन-देन को लॉक कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि बैंकों ने अपने एप्लिकेशन में यह नियम बनाया है कि यदि आप चाहें, तो रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक अपने लेन-देन को लॉक कर सकते हैं। इस दौरान, कोई भी आपके खाते से एक रुपया भी नहीं निकाल पाएगा। 4) चौथा नियम यह है कि जैसे ही आप कोई धोखाधड़ी वाला ऐप या मैलवेयर डाउनलोड करेंगे, आपको चेतावनी...

संगठन के सदस्यों द्वारा एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया गया

चित्र
संगठन के सदस्यों द्वारा एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया गया युगुल किशोर एडवोकेट अपर निदेशक लखीमपुर सुरेश कुमार चौहान उपनिदेशक लखीमपुर शिवकुमार चौहान सचिव लखीमपुर नीतीश कुमार एडवोकेट महासचिव लखीमपुर केदारी लाल महासचिव निघासन अखिलेश कुमार संतोष कुमार एवं महेंद्र कुमार योगेश सिंह एडवोकेट एवं विवेक कुमार श्रीवास्तव कानूनी सलाहकार एवं बच्चा लाल एडवोकेट सहित संगठन के सदस्यों द्वारा एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया गया

स्मार्टफोन, फर्नीचर-प्री-स्कूल किट से सुसज्जित केंद्र, बच्चो, महिलाओं के पोषण में मिलेगी नई जान

चित्र
लखीमपुर खीरी की आंगनबाड़ी सेवाओं को नई उड़ान: 1265 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, स्मार्ट डिजिटल कवच स्मार्टफोन, फर्नीचर-प्री-स्कूल किट से सुसज्जित केंद्र, बच्चो, महिलाओं के पोषण में मिलेगी नई जान *विधायक, डीएम, सीडीओ ने बांटे नियुक्ति पत्र,खिले चेहरे* लखीमपुर खीरी, 30 मार्च। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कई अहम पहल की गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन डीपीओ भारत प्रसाद ने किया। जनपदीय कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार ने 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं 345 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और 613 केंद्रों को फर्नीचर व प्री-स्कूल किट प्रदान की गई। इसके साथ ही 16 परियोजना कार्यालयों को आधार कार्ड पंजीकरण मशीन भी उपलब्ध कराई गई।  इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ से जिले में नवनिर्मित...

सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल और डीजल की भ्रामक खबरों को लेकर खीरी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने एसपी को दिया गया प्रार्थना पत्र

चित्र
 खीरी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दी एसपी को एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल और डीजल की भ्रामक खबरों को लेकर एसपी को दिया गया प्रार्थना पत्र जिसमें पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती और साथ ही उपद्रवकरने के वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स आफ इन्डिया शाखा-लखीमपुर खीरी की आम बैठक मुहल्ला गौटैया बाग में शबाब खान संगठन मन्त्री के निवास पर अपराह्न 2 बजे सम्पन्न हुई।

चित्र
 लखीमपुर खीरी।  एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स आफ इन्डिया शाखा-लखीमपुर खीरी की आम बैठक मुहल्ला गौटैया बाग में शबाब खान संगठन मन्त्री  के निवास पर अपराह्न 2 बजे सम्पन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता डा.राकेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष ने की। बैठक में सभी पदाधिकारीगण सदस्यगण ने अपने अपने विचार रखें। वर्ष 2026 के परिचय पत्र सभी सम्मानित सदस्यों को श्री शबाब खान मन्त्री ने वितरित किये। आगामी बैठक में सभी सदस्यगण ने मिलकर प्रस्ताव रखे गए कि पत्रकारों की समस्याओं पर जिलाधिकारी खीरी को ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष जी ने दूर दराज से आये सभी पत्रकारों को धन्यावाद ज्ञापित किया। अन्त में सभी पत्रकारों को जलपान कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा०रईस अहमद उस्मानी, शबाब खान, डा.राकेश कुमार शर्मा, ब्रम्हरिषी नागर, राज मल्होत्रा, बी. के. सिंह, विपिन बाजपेई, धीरज कुमार गुप्ता, कपिल कुमार दीक्षित, रमा शंकर मिश्रा, राघवेंद्र बहादुर सिंह, एवं प्रांजल श्रीवास्तव आदि तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा का चुनाव एवं वार्षिक सभा उल्लासपूर्वक संपन्न-

चित्र
भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा का चुनाव एवं वार्षिक सभा उल्लासपूर्वक संपन्न- लखीमपुर। सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रभक्ति के पावन भावों से ओतप्रोत वातावरण के बीच भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी का चुनाव एवं वार्षिक सभा कार्यक्रम आशीर्वाद होटल के सभागार में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और संगठन की सशक्त अभिव्यक्ति का प्रेरणादायी मंच था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम् की गूंज के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की सजीव भावना का संचार किया। शाखा की कुल 25 प्राथमिक सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सर्वसम्मति की भावना विशेष रूप से दृष्टिगोचर हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय प्रकल्प संयोजक शशिकांत श्रीवास्तव की निष्पक्षता और कुशल संचालन और शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजन को अनुकरणीय बना दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नए दायित्वधारियों का चयन किया...

इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा ने मनाया 16वां स्थापना दिवस

चित्र
इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा ने मनाया 16वां स्थापना दिवस लखीमपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा,  द्वारा 28 मार्च को क्लब का 16वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की स्थापना 27 मार्च 2011 को पूर्व अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता द्वारा की गई थी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अरुणा अग्रवाल और मीनू गुप्ता द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़, मनजीत सिंह सलूजा, विभा सक्सेना, मंजू बरनवाल, शालिनी गुप्ता एवं संगीता अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता व उपस्थिति सदस्यों ने “पानी बचाओ अभियान” के तहत सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पानी बचाने की अपील की। कार्यक्रम में सचिव नीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कनक बरनवाल, iso सरिका गुप्ता सहित पूर्व अध्यक्ष क्लब  सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने विभिन्न गेम्स खेले उपहार जीते अंत मे...

भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद

चित्र
आज भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के जिले के पदाधिकारी गण एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य रजनीश तिवारी जिला मीडिया प्रभारी केदारी लाल तहसील महासचिव निघासन शिवकुमार चौहान जिला सचिव लखीमपुर शाश्वत तिवारी मीडिया प्रभारी निघासन सुमित शुक्ला स्टार प्रचारक अखिलेश कुमार स्टार प्रचारक एवं संतोष कुमार सक्रिय सदस्य जिला मीडिया प्रभारी अब्दुल हसन एवं युगुलकिशोर एडवोकेट अपर निदेशक लखीमपुर के द्वारा पीड़ित परिवार के दुख की घड़ी में शामिल होकर उनको न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया  संगठन के पदाधिकारी गणों द्वारा एक ज्ञापन भी तैयार करवाया जाएगा जिसको संबंधित अधिकारी को पीड़ित पक्ष के तरफ से न्याय दिलाने में साथ दिया जाएगा हमारा पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ है जय हिंद जय भारत

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी की तहसील इकाई "तहसील लखीमपुर बार एसोशिएसन "तहसील सदर लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में "शपथग्रहण समारोह" संपन्न हुआ

चित्र
जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी की तहसील इकाई "तहसील लखीमपुर बार एसोशिएसन "तहसील सदर लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में "शपथग्रहण समारोह" संपन्न हुआ  आज दिनांक 24/03/2026 को जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी की तहसील इकाई "तहसील लखीमपुर बार एसोशिएसन "तहसील सदर लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में "शपथग्रहण समारोह"के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि भा. ज. पा. जिलाध्यक्ष लखीमपुर अरविन्द गुप्ता के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  विशिष्ट अतिथि सदर विधायक लखीमपुर योगेश वर्मा जी एवं लखीमपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती डॉ ईरा श्रीवास्तव के द्वारा अपने व्यक्तव्य में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस शुभ अवसर पर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अजय कुमार शुक्ला  के द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय एवं महामंत्री निर्मल सिंह को शपथ दिलायी। उक्त कार्यक्रम के इसी क्रम में जिला अधिवक्ता संघ लखीमुर खीरी के अध्यक्ष महेन्द्र पाल वर्मा एड...

दिल्ली विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रशासन का कर्मचारियों के साथ दमनकारी रवैया..

चित्र
दिल्ली विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रशासन का कर्मचारियों के साथ दमनकारी रवैया..               मैं सुदेश  दिल्ली विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन में स्पेशल अतिथि हूँ! बड़े दुख के साथ इस  समाचार पत्र के माध्यम से अवगत कराना जरूरी है कि एक नामचीन शैक्षणिक संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की क्या हालत है! गोविंद सिंह दौलत राम कॉलेज में वर्ष 2001 से अनुकंपा के आधार पर नियमित कर्मचारी के रूप में लाइब्रेरी में काम कर रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर सविता रॉय ने गोविंद सिंह को अक्टूबर 2025 से सैलरी देना बंद कर दिया है और कारण यह बता रही है कि उनकी यूजीसी से अप्रूवल नहीं है! बड़े अफसोस की बात है कि 25 वर्ष तक किसी को याद नहीं आया के इस पद के लिए यूजीसी से अनुमति लेना है! 25 वर्ष बाद प्रिंसिपल ने यूजीसी को अनुमति के लिए पत्र लिखा है! आज की डेट में जब गोविंद सिंह को कार्य करते हुए  लगभग 25 वर्ष हो गए हैं तब यह लिख कर देना कि जब तक यूजीसी आपके रेगुलराइजेशन को क्लियर नहीं करेगी तब तक कॉलेज आपको सैलरी नहीं देगा।यह  कॉलेज प्...