सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण अवन्तिका वर्मा एवम् वैष्णवी सिंह विद्यालय रत्न से सम्मानित
सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण अवन्तिका वर्मा एवम् वैष्णवी सिंह विद्यालय रत्न से सम्मानित
(दिनांक: 18.03.2026)
कार्यक्रम का शुभारम्भ *मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद कुमार मिश्र जी, लखीमपुर-खीरी* एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीति अग्रवाल-प्रबन्धक, चन्द्रशेखर महाविद्यालय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के पूजन से हुआ। इसके उपरान्त विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई द्वारा अतिथियों का परिचय, विद्यालय की संक्षिप्त आख्या व विद्यालय का परीक्षाफल घोषित किया गया, जो कि *99.58* प्रतिशत रहा।
जूनियर वर्ग में कक्षाशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्रा बहनों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कक्षा प्रथम द्वितीय तृतीय
षष्ठ क अदिति शर्मा अग्रिमा नीलोफर मिश्रा
षष्ठ ख आस्था पटेल अग्रिमा शुक्ला अनिका वर्मा
षष्ठ ग कीर्ति कश्यप अस्तुति अक्षिता शर्मा
सप्तम क सीरत कौर अनिका मिश्रा गौरी त्रिवेदी
सप्तम ख अपर्णा मिश्रा आराध्या गुप्ता अनिषा पाल
सप्तम ग अविका सक्सेना अभिज्ञा शुक्ला शालू वर्मा
अष्टम क अवन्तिका वर्मा आरना शुक्ला प्रियांश्ी राज
अष्टम ख लक्षिका तिवारी कनिका मौर्य रिद्धिमा मिश्रा
अष्टम ग कृष्णा देवी प्रिया वर्मा मुस्कान बाजपेई
कक्षा नवम के अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से कक्षा में स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*प्रथम-* वैष्णवी सिंह 9A *द्वितीय-* कनक शुक्ला 9A *तृतीय-* अपेक्षा शुक्ला 9A
एकादश में विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग व कला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
*विज्ञान वर्ग* अंजलि खुशी तिवारी कोमल वर्मा
*वाणिज्य वर्ग* रूपांशी गौड़ समृद्धि गुप्ता वर्षा श्रीवास्तव
*कला वर्ग* अंशिका वर्मा भूमिेका वर्मा झील रस्तोगी
जूनियर वर्ग में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु कक्षा अष्टम क की अवन्तिका वर्मा को तथा सीनियर वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु वैष्णवी सिंह नवम क को प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कार के साथ ही अगले सत्र का पूर्ण पाठ्यक्रम भी प्रदान किया गया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बहनों के माता-पिता को ’’गौरवशाली अभिभावक’’ सम्मान प्रदान किया गया।
सम्पूर्ण सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति रहने वाली 33 छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
विभिन्न क्रियाकलापों जैसे वन्दना, सज्जा, सांस्कृतिक इत्यादि में सक्रिय छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने उदबोधन में बताया कि बालकों की अपेक्षा बालिका शिक्षा अधिक महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि महोदय ने छात्राओं के अभिभावकों से निवेदन किया कि बालिकाओं के कोमल हृदय को दृष्टिगत रखते हुए उनके साथ व्यवहार करें तथा उनके विकास मे सदा सहयोग करें।
नीति अग्रवाल जी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छात्राओं को जीवन लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास करने को कहा और बताया कि पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने पर सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी कभी भी निराशावादी नहीं होना चाहिए।
आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, लखीमपुर-खीरी की अवकाश प्राप्त विज्ञान विषय की शिक्षिका एवं विद्यालय उपाध्यक्ष डा0 राकेश माथुर जी की धर्मपत्नी श्रीमती मीरा माथुर जी द्वारा अपनी पूज्य माता जी स्व0 श्रीमती विमला माथुर जी की स्मृति में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा खुशी तिवारी को 501/- रूपये की धनराशि भेंट की।
श्री राम मोहन गुप्ता जी एवं श्रीमती अर्चना गुप्ता जी द्वारा अपने पूज्य माता जी एवं पिता जी श्रीमती शान्ती देवी एवं श्री राजाराम गुप्ता जी, चावल वाले की स्मृति में विद्यालय की सर्वोत्तम छात्रा/सर्वोत्तम वक्ता/सर्वोत्तम कार्यकत्री छात्रा अवन्तिका वर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया।
स्व0 डा0 मुन्नू सिंह जी, अवकाश प्राप्त रीडर, युवराज दत्त महाविद्यालय एवं पूर्व उपाध्यक्ष, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कॉलेज द्वारा कॉमर्स विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रूपांशी गौड़ को 501/- रू. का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष श्रीमती रश्मि बाजपेई जी द्वारा अपने माता - पिता की स्मृति में राजमोहिनी पुरस्कार कला वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका वर्मा को एवं अपने सास-श्वसुर जी की स्मृति में अनुशासित, नियमित एवं विभिन्न क्रियाकलापों में सक्रिय भागीदारी देने वाली छात्रा रिद्धी गुप्ता को जयप्रभा पुरस्कार 1100/- रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
श्रीमती ममता अग्रवाल जी, सदस्य, विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा गत वर्ष कक्षा नवम व एकादश में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं वैष्णवी सिंह व अंजलि को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।
*संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय आचार्याओं श्रीमती नमिता जायसवाल, श्रीमती अनुश्री अग्रवाल, श्रीमती शिवि गुप्ता, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती जया मिश्रा अभिभावकों श्रीमती सुमन प्रियदर्शनी, डा0 अभिमन्यु मिश्रा श्रीमती उपासना तिवारी एवं श्रीमती अर्चना सिंह़ एवं कक्षाशः सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बहनों तथा अन्य विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बहनों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।*
विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष श्रीमती रश्मि बाजपेई जी एवं प्रबन्धक चन्द्र भूषण साहनी जी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं व उनके स्वर्णिम भविष्य के निर्माण की योजना हेतु मार्गदर्शन किया। प्राचार्या महोदया ने यह सूचना दी कि *नवीन सत्र हेतु कक्षा षष्ठ, सप्तम, अष्टम,(हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम) तथा नवम व एकादश (विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग) की प्रवेश परीक्षा दि. 28 मार्च 2026 को आयोजित की जायेगी तथा सत्र का शुभारम्भ 01 अप्रैल 2026 को होगा।*
कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष श्री तुषार गर्ग, सदस्य श्रीमती सीमा साहनी जी, श्रीमती ममता अग्रवाल जी, श्री अवधेश गुप्ता जी एवं जे.सी.आई. अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री राम मोहन गुप्ता जी, प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह, पं0दी0उपा0स0वि0मं0इ0कालेज यू.पी.बोर्ड तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक तथा छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्राओ द्वारा भजन, गीत एवं अन्य मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य श्री विजय शुक्ला द्वारा किया गया।
भवदीय
शिप्रा बाजपेयी
(प्रधानाचार्य)






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें