गुप्त नवरात्रि में साध्वी दिव्या भारद्वाज ने किए श्री कालकाजी मंदिर में कालका माई के दर्शन, पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत जी से लिया आशीर्वाद
गुप्त नवरात्रि में साध्वी दिव्या भारद्वाज ने किए श्री कालकाजी मंदिर में कालका माई के दर्शन, पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत जी से लिया आशीर्वाद
*गाजियाबाद।*
*गाजियाबाद से सुप्रसिद्ध* *कथावाचक एवं वास्तु विशेषज्ञ *आदरणीय साध्वी दिव्या भारद्वाज ने गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने भाई, वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा उमा प्रकाश समाचार पत्र के साथ दिल्ली स्थित प्रसिद्ध श्री कालकाजी मंदिर पहुँचकर महामाई कालका माता के दर्शन किए।*
*माता रानी के दर्शन के पश्चात साध्वी दिव्या भारद्वाज एवं कपिल शर्मा ने कालका पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत श्री* *सुरेंद्रनाथ अवधूत जी से भेंट* *कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत जी ने दोनों बहन-भाई को आशीर्वचन प्रदान किए।*
*महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी ने कहा कि “वर्तमान समय में हम सभी को एकजुट होकर* *सनातन धर्म का प्रचार करना चाहिए। जिस निष्ठा, मेहनत और समर्पण से साध्वी दिव्या भारद्वाज सनातन धर्म का प्रचार कर रही हैं, माता रानी उन्हें निश्चित रूप से इसका शुभ फल प्रदान करेंगी।”*
*उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आयोजित सनातन हिंदू महोत्सव, जो कि 7 फरवरी 2026 को तालकटोरा स्टेडियम* *में आयोजित होने जा रहा है, उसमें साध्वी दिव्या भारद्वाज को धर्माचार्य प्रकोष्ठ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि साध्वी दिव्या भारद्वाज इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करेंगी।*
*अंत में महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी ने परम आदरणीय* *साध्वी दिव्या भारद्वाज एवं उनके भाई कपिल शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे ऐसे ही निरंतर सनातन धर्म का प्रचार करते हुए समाज को जागृत करते रहें।*
*जय जय श्री राम | हर हर महादेव | राधे राधे*



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें