*संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज, डीएम ने किया शुभारंभ* *शहर से गुजरी जागरूकता रैली, वेक्टर कंट्रोल वाहन, किया जागरूक* रैली, वेक्टर कंट्रोल वाहन रवाना… माहभर चलेगा अभियान, दिमागी बुखार पर फोकस संचारी रोगों पर नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम *संचारी रोगों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का लिया संकल्प* लखीमपुर खीरी 01 अप्रैल। संचारी रोगों से निपटने के लिए बुधवार को जिले में “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने रैली में मौजूद प्रशिक्षु एएनएम शिल्पी को कैंची सौंपकर फीता काटवाया और अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा उक्त का त्वरित एवं सही उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जिले में स्वास्थ्य से जुड़े दोनों प्रमुख अभियानो के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो, भविष्य मे...