संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चा खिलाने के बहाने किशोरी को घर बुलाया -देवर से कराया रेप, आरोपी महिला गिरफ्तार

चित्र
बच्चा खिलाने के बहाने किशोरी को घर बुलाया -देवर से कराया रेप, आरोपी महिला गिरफ्तार  लखनऊ के ठाकुरगंज इक़लाके की रहने वाली समीरा पर एक छोटा बच्चा है जिसे खिलाने के लिए पड़ोस की एक किशोरी अक्सर आती जाती रहती थी रविवार को समीरा ने किशोरी को आवाज देकर घर बुलाया खिलाने के लिए उसकी गोद में अपना बच्चा दे दिया और फिर फोन कर अपने देवर दानिश को किशोरी के घर होने की जानकारी दी दानिश घर पहुंचा और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा किशोरी को पैसों का लालच भी दिया ज़ब वह नहीं मानी तो भा भी ने बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया और देवर ने किशोरी के साथ जबरन रेप किया, किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी  समीरा को गिरफ्तार कर लिया है

गुरुग्राम। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम के प्रांगण में मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन में 116 कंपनियों ने भाग लिया।

चित्र
मेगा जॉब फेयर में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट गुरुग्राम। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम के प्रांगण में मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन में 116 कंपनियों ने भाग लिया। वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा जॉब फेयर में युवाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । करीब 4000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 3200 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेक्टर की कंपनियों द्वारा शार्टलिस्ट किया गया ।  मेगा जॉब फेयर में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित मल्टी नेशनल कम्पनियों जैसे एक्सिस बैंक, पेटीएम, सुब्रोस, मैचबेस्ट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आउटवर्क्स हायर फॉर डेलोइट, जस्ट डायल, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बजाज कैपिटल, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, योकोहामा, कपारो ऑटोमोबाइल कंपनी, टीमलीज हायर फॉर कॉग्निजेंट और रिनोविजन हायर फॉर केपीएमजी आदि ने भाग लिया।  मेगा जॉब फेयर में दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, चं...

गुरू नानक स्कूल प्रांगण में ब्रेनोब्रैन लखीमपुर ने नेशनल लेवल वंडरकिड प्रतियोगिता का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की

चित्र
 ब्रेनोब्रेन लखीमपुर खीरी ने आयोजित की   *प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी*  आज गुरू नानक स्कूल प्रांगण में ब्रेनोब्रैन लखीमपुर ने नेशनल लेवल वंडरकिड प्रतियोगिता का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की इस परीक्षा में शहर के कई विद्यालयों से लगभग 750 बच्चों ने प्रतिभाग लिया  सक्षम वर्मा (अजमानी पब्लिक स्कूल ) आरुष उस्मान खान (ला माटीना स्कूल ) अधारित पटेल (लखनऊ पब्लिक स्कूल ) विराट प्रताप सिंह (लखनऊ पब्लिक स्कूल) को नेशनल वंडरकीड के अवार्ड और कैश प्राइज से नवाजा गया  और कई बच्चों को सम्मान स्वरूप गोल्ड मेडलों और सिल्वर मेडलों से नवाजा गया  सेंट डॉन बॉस्को स्कूल ने नेशनल (इंडिया)लेवल पे 36 पोजीशन और सिटी (शहर) लेवल पे 1 पोजीशन पे अपना नाम दर्ज कराया और स्कूल का अवार्ड लेने सिस्टर रोजमिन और उनकी टीम पहुंची  और अजमानी पब्लिक स्कूल ने सिटी ( शहर ) लेवल पे 2 पोजीशन पे अपना नाम दर्ज कराया और अपना अवार्ड लेने प्रबंधक श्रीमती गुरजीत अजमानी जी और उनकी टीम ने पहुंची  गुरु नानक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ईश्विंदर सिंह जी ने भी वहां उपस्थित रहके बच्चों क...

मिश्रित सीतापुर/ भूमि हड़पने की नीयत से सूत्रों के अनुसार कूट रचित दस्तावेजों के सहारे क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो से सांठ गांठ करके कुछ चालाक लोगों ने मृतक व्यक्ति की वरासत अपने नाम ही दर्ज नहीं कर ली लेकिन बाद इसके भूमि की बिक्री भी कर डाली

चित्र
मिश्रित सीतापुर/ भूमि हड़पने की नीयत से सूत्रों के अनुसार कूट रचित दस्तावेजों के सहारे क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो से सांठ गांठ करके कुछ चालाक लोगों ने मृतक व्यक्ति की वरासत अपने नाम ही दर्ज नहीं कर ली लेकिन बाद इसके भूमि की बिक्री भी कर डाली  मामला उप जिलाधिकारी के यहां विचाराधीन है। प्रकरण में मजेदार बात यह भी है की जाल साजों ने बेवा के राशन कार्ड में देवर और भतीजा बनकर बीते कई महीनो से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से योजना के तहत मुक्त राशन प्राप्त करके सरकारी आपूर्ति व्यवस्था को भी चूना लगा रहे हैं ।जानकारी होने पर पीड़िता ने तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन से लिखित शिकायत करके जहां न्याय की गुहार लगाई है वही मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी संदर्भ संख्या 40015426 0313 21 दिनांक 25 अप्रैल दर्ज कराकर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्यवाही किए जाने की भी मांग की है पीड़ित बेवा महिला मालती देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रभाल निवासी ग्राम तहरापुर मजरा बड़रावां ब्लॉक एवं थाना मछरेहटा तहसील मिश्रित का यह भी आरोप है कि उसके मृतक पति की भूमि हड़पने वाले गांव के ही न...

छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ अब जल्द ही संकरी गलियों और जाम के झंझट से होगा मुक्त

गोला शहर को जाम से आज़ादी का रोडमैप तैयार, कॉरिडोर संग चौड़ी सड़कों का खाका सीडीओ अभिषेक कुमार, विधायक अमन गिरी ने उतारी जमीनी हकीकत, बाईपास से शहर में एंट्री होगी आसान *सीडीओ-विधायक सड़क पर उतरे, नापी हकीकत… अब शहर को मिलेगी रफ्तार की नई पहचान* लखीमपुर खीरी, 27 अप्रैल। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ अब जल्द ही संकरी गलियों और जाम के झंझट से राहत की ओर बढ़ता दिख रहा है। कॉरिडोर निर्माण के साथ शहर को नई रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है। गोला शहर में बढ़ते यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोला गोकर्णनाथ में सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में सीडीओ अभिषेक कुमार ने अहम पहल की है।  सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधायक अमन गिरी और पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ खुद सड़कों पर उतरकर गोला शहर का मुआयना किया और चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व फोर लेन सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ और विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मिलकर कई प्रमुख मार्गों के विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया। योजना के तहत वर्तमान में 7 मीटर चौड़े विकास चौरा...

सत्येंद्र कुमार बारी सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सार्थक प्रयासों से लखीमपुर खीरी में भी जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह हुआ

चित्र
सत्येंद्र कुमार बारी सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सार्थक प्रयासों से लखीमपुर खीरी में भी जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह हुआ  इस पुनीत अवसर पर आदर्श वर्मा को सतेंद्र बारी जी ने अपना जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया और सदैव समाज के प्रति सहनशील और सेवा का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यालय का उद्घाटन सत्येंद्र कुमार बारी सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस कार्यालय का मकसद आम जनमानस की आवाजों को उठाना है और गरीब और वंचित वर्ग को लखनऊ आने-जाने में दिक्कत ना हो इसलिए वह अपने समस्याओं से नव स्थापित जिला कार्यालय पर ही अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।

लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद पेट्रोल पंप से कम नहीं हो रही है भीड़

चित्र
लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद पेट्रोल पंप से कम नहीं हो रही है भीड़। जिलाधिकारी में यह स्पष्ट कहां है कि किसी भी लखीमपुर वासियों को डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं होने दी जाएगी लेकिन फिर भी आम जनता में कुछ लोग भ्रामक खबरें फैला रहे हैं जिसके फल स्वरुप पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी जा रही है।

गाजियाबाद की बेटी 14 साल की यशिका शर्मा की मुख्यमंत्री से अपील, स्कूलों में श्री राम पर अध्याय शामिल करने की मांग

चित्र
गाजियाबाद की बेटी 14 साल की यशिका शर्मा की मुख्यमंत्री से अपील, स्कूलों में श्री राम पर अध्याय शामिल करने की मांग *गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश:* गाजियाबाद की होनहार छात्रा यशिका शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक विशेष अपील की है। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रभु श्री राम से संबंधित एक अध्याय या विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। यशिका शर्मा, गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार पंडित कपिल शर्मा की पुत्री हैं। उनकी माता का नाम मीनाक्षी शर्मा है। वह छात्र सेकंड पटेल नगर स्थित चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल कक्षा 8 की छात्रा हैं यशिका शर्मा का मानना है कि श्री राम के जीवन से बच्चों को आदर्श, मर्यादा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिलती है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्कूलों के शिक्षक बच्चों को रामायण और भगवद गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों के बारे में भी जानकारी दें, ताकि विद्यार्थियों में संस्कार और भारतीय संस्कृति की समझ विकसित हो सके। यशिका ने हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को धार्मिक और नैतिक ज्ञान देना भी आवश्यक है। उनका य...

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य

चित्र
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य एडीएम ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, स्व-गणना ऐप के उपयोग पर दिया जोर लखीमपुर खीरी, 24 अप्रैल। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल, शाखा लखीमपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने बताया कि अगामी 22 मई से 20 जून के मध्य की 30 दिन की समयावधि में समस्त प्रगणक व पर्यवेक्षकों के द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण किया जायेगा। जिला जनगणना अधिकारी ने 07 मई से 21 मई के मध्य स्व- गणना ऐप के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों / जन प्रतिनिधियों / ग्राम प्रधानों आदि के द्वारा स्व-गणना कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उत्तरों को प्रगणकों / पर्यवेक्षकों की सहभगिता से दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्व-गणना ऐप पर दर्ज किये। उत्तरों की जांच कर प्रगणक सबमिट बटन दबाकर एच०एल०ओ० कार्य आन-लाइन म...

जेसीआई लखीमपुर द्वारा सभापतित्व एवं संसदीय कार्यप्रणाली पर पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई..

चित्र
जेसीआई लखीमपुर द्वारा सभापतित्व एवं संसदीय कार्यप्रणाली पर पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई.. लखीमपुर, अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा एक स्थानीय होटल के सभागार में सदस्यों हेतु सभापतित्व एवं संसदीय कार्यप्रणाली (सीएपीपी) की जानकारी हेतु एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से किसी बैठक का सुव्यवस्थित स्वरूप कैसा होना चाहिए इसका ज्ञान सदस्यों को व्यवहारिक रूप से दिया गया। किसी सभा के संचालन में उसके चेयरमैन की क्या भूमिका होनी चाहिए, उसके क्या अधिकार होते हैं, किन चीजों से उसे बचना चाहिए और इसी प्रकार किसी बैठक में सम्मिलित सदस्यों के अधिकार, दायित्व, प्रस्ताव के प्रस्तुतीकरण का तरीका, उनके प्रकार, सभा के कोरम की जानकारी आदि विषयों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में संस्था के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसीआई सिनेटर विशाल सेठ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सम्मिलित हुए। बड़े ही व्यवहारिक तरीके से इस गंभीर विषय की सटीक जानकारी सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान प्रदान करते हुए मुख्य प्रशिक्षक विश...

दुधवा, किशनपुर व कतर्नियाघाट में 'स्मार्ट गाइड' से आसान होंगी पर्यटकों की राहें, साइनेज पर 3.11 करोड़ से अधिक खर्च

चित्र
 दुधवा, किशनपुर व कतर्नियाघाट में 'स्मार्ट गाइड' से आसान होंगी पर्यटकों की राहें, साइनेज पर 3.11 करोड़ से अधिक खर्च *दुधवा टाइगर रिजर्व में साइनेज पर खर्च होंगे 2.51 करोड़ रुपए, पर्यटकों को नहीं होगा भटकाव*   *उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म को सशक्त बनाने दिशा में बड़ा कदम, पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपए जारी* *अब वन्यजीव अभ्यारण्यों का सफर होगा आनंदमय, तराई के इको टूरिज्म स्थलों पर कदम-कदम पर मिलेंगे 'मौन गाइड'* *'नो प्लास्टिक' से 'टाइगर जोन' तक, साइनेज देंगे हर जानकारी* *दुधवा-कतर्नियाघाट में बदलेगा जंगल सफारी का अंदाज, 'स्मार्ट गाइड' से आसान होगी राह- जयवीर सिंह*  *लखनऊ/लखीमपुर, 21 अप्रैल 2026*  उत्तर प्रदेश के तराई की हरियाली में सफर करने वाले पर्यटकों को अब रास्ता ढूंढने में भटकना नहीं पड़ेगा और न ही जरूरी जानकारी के लिए परेशान होना होगा। जंगल के बीच से गुजरते रास्ते हों या वन्यजीवों से जुड़ी अहम सूचनाएं, सब कुछ अब आसान और सुव्यवस्थित तरीके से उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दुधवा टाइगर रिजर्...

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

चित्र
रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय ​साथियों, आपकी सुविधा और कर्मचारी कल्याण के लिए यूनियन के प्रयासों से दिनांक :-20/04/2026 क़ो हुए CSBF मीटिंग में लगभग 77927000/- रूपये क़े लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्तावों और निर्णयों पर मुहर लगी है:------- *​1. ​भीषण गर्मी मे लाइनों पर काम करने वाले साथियों, लोको पायलट , ट्रेन मैनेजर , S&T, TRD , P. WAY , P. MAN, और अन्य फील्ड स्टाफ के लिए पानी का बोतल, नींबू - पानी, गुड़, चना और ORS की व्यवस्था SBF फण्ड से करने पर निर्णय लिया गया है।* *2.​यूनियन द्वारा गंभीर बीमारी में सहायता हेतु सहायता राशि ₹-75,000 से बढ़ा कर अब ₹-1.5 (डेढ़) लाख करने का निर्णय लिया गया जिसे SBF कमिटी ने स्वीकार करके पास किया। भर्ती मरीज जो सभी अवकाश खत्म हो जाने क़े कारण अवैतनिक चल रहे है, उन्हें प्रत्येक माह तय रकम दिया जायेगा* *3.​ यूनियन द्वारा आकस्मिक खतरे में कर्मचारी की जान बचाने क़े लिए प्राइवेट एम्बुलेंस क़े उपयोग हेतु ₹-10,000 /- दस हजार रुपया की राशि सहायता क़े लिए व्यवस्था करवाया गया।* *4.यूनियन ने उच्च तकनीकी शिक्षा हेतु छात्रवृत...

आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चित्र
लखीमपुर-खीरी, 21 अपै्रल 2026। आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। शुभारंभ आदि शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि केरल के कांलड़ी गांव में जन्मे शंकराचार्य ने 32 साल के अपने अल्प आयु जीवन में धर्म और देश को तमाम धरोहरें दीं। सर्वप्रथम उन्होंने समाज में फैले पाखण्ड पर प्रहार किया। उन्होंने जातिगत भेदभाव को कुरीति बताया और सनातन की पुर्नस्थापना की। लोगों का विवेक जगाने के लिए विवेकचूड़ामणि ग्रंथ भी लिखा। जो भी उसे पढ़ता है सनातन की सच्ची राह पर चल पड़ता है। शंकराचार्य ने चार धामों की स्थापना कर अखंड भारत को जीवंत किया। जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य ने कहा कि शंकराचार्य के अल्पायु भविष्यवाणी बचपन में ही की गयी थी। इसे अभिशाप मानने की बजाए उन्होंने धर्म की राह चुनीं। महज 8 वर्ष की आयु में वेदों व पुराणों को कंठस्थ किया। कम उम्र में ही उन्होेंने मां की आज्ञा लेकर सन्यास धारण कर लिया। उन्होंने समुदाय को एक नई राह दी। जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने क...

तालाब में नहाते समय युवक किशोर की डूबने से मौत

चित्र
तालाब में नहाते समय युवक किशोर की डूबने से मौत  मिश्रिख/ कोतवाली क्षेत्र मिश्रित के ग्राम महमूदपुर मजरा भिठौली के सीतापुर हरदोई मार्ग पर कटेहरी पुलिया के पास स्थित तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। विजय पुत्र रामभजन उम्र 17 वर्ष निवासी महमूदपुर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था नहाते समय विजय गहरे पानी में चला गया घण्टों मशक्कत के बात परिवारजनों द्वारा किशोर को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित लाये जहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दृष्टिबाधित बालिकाओं के भविष्य को नई उड़ान: स्पर्श विद्यालय में प्रवेश शुरू

चित्र
दृष्टिबाधित बालिकाओं के भविष्य को नई उड़ान: स्पर्श विद्यालय में प्रवेश शुरू लखीमपुर खीरी, 20 अप्रैल। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दृष्टिबाधित बालिकाओं के शैक्षणिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जनपद के नकहा ब्लॉक स्थित जगसड़ में संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 1, 6, 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करें। आवासीय स्वरूप वाले इस विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ रहने और भोजन की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/ प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि इच्छुक छात्राएं अथवा अभिभावक विद्यालय परिसर अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन लखीमपुर खीरी में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश एवं जानकारी के लिए प्रधानाचार्य/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी) राजकुमार ( 8189038745), (प्रवक्ता/छात्रावास अधीक्षक) मंगल यादव 7905052157, वरिष्ठ सहायक रामलखन मिश्र 9450378982 से संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों से अपील करते हुए जिला...

नारीशक्ति के प्रति समानता एवं सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय में नारीशक्ति वन्दन को समर्पित जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं के मध्य दौड़ का आयोजन किया गया।

चित्र
आज दिनाँक 20.04.2026, दिन सोमवार को समाज में नारीशक्ति के प्रति समानता एवं सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय में नारीशक्ति वन्दन को समर्पित जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं के मध्य दौड़ का आयोजन किया गया। अतिथिगण के रूप में पधारे सदर विधायक मा0 योगेश वर्मा  एवं  अरविन्द गुप्ता  - जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, लखीमपुर-खीरी ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया।            दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं को भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता , सदर विद्यायक योगेश वर्मा, नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा द्वारा पुरस्कृत किया गया।           इस अवसर पर उपाध्यक्ष, भा.ज.पा., जीतेन्द्र साहनी जी, विद्यालय प्रबन्धक चन्द्र भूषण साहनी , कोषाध्यक्ष तुषार गर्ग व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।        

बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू

चित्र
बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू गुरुग्राम -  बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में जेनिथ 2026 सेलिब्रिटी नाईट का धमाकेदार अंदाज में आयोजन हुआ । वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलिब्रिटी नाईट कार्यक्रम में बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और लविंग सिंगर मीका सिंह ने जेनिथ 2026 सेलिब्रिटी नाईट में अपनी सुरीली आवाज व एक्टिंग के दमदार परफॉर्मेंस में 'ढिंका चिका', 'जुम्मे की रात,'  'आंख मारे ओ लड़की आंख मारे', 'मौजा ही मौजा, 'आपका क्या होगा जनाबे आली', 'जिसको चाहे पागल कर दे', और 'ये शाम मस्तानी' जैसे सुपरहिट गानों से दर्शकों को पूरी तरह समा बांधे रखा। मीका सिंह के फिल्मी गीतों पर दर्शक थिरकते रहे। पंडाल में उपस्थित कॉलेज के एमसीए, एमबीए, एम.टेक, बी.टेक, बीबीए, बीसीए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह क...

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक लगा दी है

चित्र
 पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक लगा दी है। उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण तथा ओवर बिलिंग की प्रभावी जांच हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता के हितों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

खीरी-स्थानान्तरित डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दी गई विदाई

चित्र
खीरी-स्थानान्तरित डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दी गई विदाई लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल। पदोन्नति पाकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त पद पर तैनाती के चलते स्थानांतरित हुईं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सोमवार शाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल को याद करते हुए सभी ने उनके कार्यों की खुलकर सराहना की। पीडी एसएन चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। सोमवार शाम जिले के अधिकारियों -कर्मचारियों द्वारा ने निवर्तमान डीएम को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम ब्रजपाल सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।  विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए  निवर्तमान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सबसे पहले उन लोगों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने उनके साथ टीम भावना के साथ काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा में महिला शक्ति के नारों ने गूँजा दिया पूरा आसमान,निकाला पैदल मार्च

चित्र
लखीमपुर-खीरी, 17 अप्रैल 2026। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने स्थानीय कंपनी बाग से पैदल मार्च निकाला। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनगर विधायक श्रीमती मंजू त्यागी उपस्थित रहीं।  रैली को रवाना करने से पूर्व मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू त्यागी ने कहा कि भाजपा की सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की सोच पर चलती है। महिलाओं का हित भी भाजपा में ही सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की स्थिति को और मजबूत करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की पुरजोर पैरवी की है। इसके लिए अब संसद में भी महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए महिला प्रतिनिधियों की निर्धारित संख्या मौजूद रहेगी। यह महिलाओं के लिए बहुत ही खुशी की बात होगी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तख्तियां पकड़े महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। महिलाओं ने बिल के स्वागत के लिए तरह-तरह के नारे बुलंद किए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संजय मिश्र, पारूल गुप्ता, अनुश्री जायसवाल व संध्या बाजपेयी सहित जिला मंत्री शरद मिश्र, महामंत्री मनोज वर्मा व राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरन अग्रवाल, स...

विश्व हिंदू परिषद लखीमपुर खीरी ने दिया माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

चित्र
विश्व हिंदू परिषद लखीमपुर खीरी ने दिया माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

लखीमपुर सनातन सरस्वती शिशु बालिका इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ

चित्र
लखीमपुर सनातन सरस्वती शिशु बालिका इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ  जिसमें विद्या भारती की छात्राएं का गठन इसमें सभी छात्रों को शपथ दिलाई गई

गांव बस्ती अभियान जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता सदर विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी के साथ नगर के निर्मल नगर दुर्बल आश्रम हाथीपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रदेश सरकार के नववर्ष की उपलब्धियां का पत्रक वितरित किया

चित्र
गांव बस्ती अभियान जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता सदर विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी के साथ नगर के निर्मल नगर दुर्बल आश्रम हाथीपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रदेश सरकार के नववर्ष की उपलब्धियां का पत्रक वितरित किया प्रदेश की श्री योगी सरकार ने नगर एवं गांव का बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किया है  इसी के साथ नागरिक सुविधाओं की बेहतरीके लिए लगातार 9 वर्ष में योजनाओं के माध्यम से, विकास एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है उक्त विचार भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने आज लालता क्रेशर के पास स्थित बाल्मिक बस्ती में उपस्थित जनता के बीच व्यक्त किया बाद में सदर विधायक योगेश वर्मा जितेंद्र साहनी संतोष कुमारी नगर अध्यक्ष देवदत्त चढ़ा कुलभूषण सिंह सुनील बाथम जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा संतोष कुमारी पारुल गुप्ता अजय अग्रवाल अजय सिंह भूपेश सिंह मोदी डॉ राकेश शर्मा प्रांजल शुक्ला सत्येंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया और नव वर्ष की उपलब्धियां को बताया इस दौरान वार्ड के सभासद किशोरी लाल के अस्वस्थ होने का समाचार जानकर उनके घर पह...

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का सख्त एक्शन: प्रधान के अधिकार सीज, 15 दिन में जांच रिपोर्ट तलब

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का सख्त एक्शन: प्रधान के अधिकार सीज, 15 दिन में जांच रिपोर्ट तलब *खाद गड्ढों के विवाद में उग्र भीड़ के हमले के बाद प्रशासन अलर्ट, प्रधान की भूमिका संदिग्ध मिलने पर बड़ी कार्रवाई* लखीमपुर खीरी, 16 अप्रैल। बांकेगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ग्रन्ट नम्बर-10 में खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे को लेकर उपजे विवाद के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कड़ा रुख अपनाया है। 14 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में उग्र भीड़ द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि प्रबंधन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई। प्रधान को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उप जिलाधिकारी, गोला द्वारा प्रेषित आख्या में भी घटना में प्रधान श्रीमती विजय लक्ष्मी की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश...

रक्सौल मे भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का 135 वां जन्म-जयंती पुरे हरषोंल्लास क़े साथ मनाया गया।

चित्र
रक्सौल मे भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का 135 वां जन्म-जयंती पुरे हरषोंल्लास क़े साथ मनाया गया। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को रक्सौल स्थित समाडी डिपो के प्रांगण में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वीं जन्म जयंती वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ो रेलवे स्टाफ एवं आम लोग उपस्थित होकर बाबा साहेब क़े चित्र पर माल्यार्पण किए। सभा आरम्भ से पूर्व मुख्य अतिथियों एवं बक्ताओं का स्वागत फूल- माला, बस्त्र, गमछा पहनाकर किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री दिनेश कुमार राम एससी एसटी संगठन के सहायक ब्रांच सेक्रेटरी और मंच संचालन श्री राजू पासवान एस.सी. - एस.टी. संगठन के शाखा- उपाध्यक्ष क़े द्वारा किया गया। सभा क़े मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार द्वारा सभा का आरम्भ किया गया।उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मचारियों क़ो बाबा साहेब का तैल चित्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में ECREU क़े NKE शाखा क़े सं• मंत्री के रूप में सोनू कुमार मुख्य आयोजनकर्ता क़े रूप मे थे। सभा क़ो सम्बोधित करते हुए ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रत्नेश वर्मा ने जय भ...