संचारी रोगों से निपटने के लिए बुधवार को जिले में “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का भव्य शुभारंभ हुआ।
*संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज, डीएम ने किया शुभारंभ*
*शहर से गुजरी जागरूकता रैली, वेक्टर कंट्रोल वाहन, किया जागरूक*
रैली, वेक्टर कंट्रोल वाहन रवाना… माहभर चलेगा अभियान, दिमागी बुखार पर फोकस
संचारी रोगों पर नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम
*संचारी रोगों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का लिया संकल्प*
लखीमपुर खीरी 01 अप्रैल। संचारी रोगों से निपटने के लिए बुधवार को जिले में “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने रैली में मौजूद प्रशिक्षु एएनएम शिल्पी को कैंची सौंपकर फीता काटवाया और अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा उक्त का त्वरित एवं सही उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जिले में स्वास्थ्य से जुड़े दोनों प्रमुख अभियानो के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो, भविष्य में उनके अच्छे परिणाम प्राप्त हो, इसके लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ना केवल सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का जिक्र किया बल्कि सकारात्मक परिणाम भी गिनाएं।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार के खिलाफ यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए जनजागरुकता की लड़ाई है। राज्य सरकार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने माहभर तक चलने वाले शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम "संचारी रोग नियंत्रण अभियान" की प्लानिंग व रूपरेखा को रेखांकित करते हुए इसकी आवश्यकता और प्रासंगिकता बताइ।
*दस्तक अभियान: आशा करेंगी घर-घर सर्वे, मरीजों की होगी पहचान*
दस्तक अभियान (10 से 30 अप्रैल) के तहत आशा कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव, लक्षण और उपचार की जानकारी देंगी। डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार समेत अन्य रोगों के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान कर सूची बनाई जाएगी। बच्चों में बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 1800-180-5145 जारी की गई है।
*इनकी रही मौजूदगी :*
इस जागरूकता रैली में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, स्वच्छता दूत भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। यह रैली जागरूकता नारों का उदघोष करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ सत्यप्रकाश मिश्र, डिप्टी सीएमओ डॉ धनीराम, जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर, डीपीएम अनिल यादव, डीसी (आर.के.एस.के.) सचिन गुप्ता मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें