डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में चमका योगी सरकार का लखीमपुर, पूरे प्रदेश में मिला चतुर्थ स्थान *- आईजीआरएस में खीरी की हैट्रिक, लखनऊ मंडल में छह महीने से नंबर-1* डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत *- डीएम बोलीं, योगी सरकार की प्राथमिकता ही लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन का विजन* *- बोलीं जिलाधिकारी, टीम वर्क से प्रशासन ने गढ़ी नई मिसाल, सभी को दी बधाई* *जनशिकायत निस्तारण में मितौली बनी मॉडल, IGRS रैंकिंग में प्रदेश में बनी नंबर वन* *351 तहसीलों में मितौली तहसील नंबर-1, समयबद्ध शिकायत निस्तारण का नया कीर्तिमान* लखीमपुर खीरी 10 मार्च! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और निर्देशों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में जनपद लखीमपुर खीरी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की फरवरी माह की रैंकिंग में जनपद ने पूरे उत्तर प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। साथ ही आईजीआरएस में सितंबर माह से लगातार छह माह तक लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान हासिल कर जिला प्...