CO कृपाशंकर कनौजिया को उनके इश्क ने CO से बना दिया सिपाही

यह इश्क है क्या क्या न करवाएं कुछ ऐसा ही घटित हुआ कृपा शंकर कनौजिया के साथ जिनको CO से सिपाही बना दिया गया

 उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक दुर्लभ और सख्त कार्रवाई करते हुए C.O. कृपाशंकर कन्नौजिया को उनके मूल पद सिपाही पर डिमोट कर दिया है। 59 वर्षीय कन्नौजिया तीन साल पहले (2021 में) उन्नाव जिले के बीघापुर में सर्किल ऑफिसर (CO) के पद पर तैनात थे ।





उन्होंने परिवार में किसी समस्या का हवाला देकर छुट्टी ली थी, लेकिन अपने घर नहीं गए। इसके बजाय, वह एक महिला सिपाही के साथ अपने इश्क के चलते कानपुर के एक होटल में चले गए और अपने दोनों मोबाइल फोन (निजी और सरकारी) बंद कर लिए । जब परिवार वालों से उनका संपर्क नहीं हो सका, तो उनकी पत्नी ने वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगी। पुलिस टीम ने फोन की लोकेशन ट्रेस की और होटल से उन्हें महिला सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। होटल के सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई ।


इस मामले में विभागीय जांच चल रही थी। अब जांच पूरी होने पर यूपी सरकार ने यूपी सरकारी सेवक (आचरण एवं अपील) नियम, 1999 के तहत उन्हें सीधे कांस्टेबल बनाने का आदेश दिया है . उनकी सभी प्रमोशन रद्द कर दी गई हैं और उन्हें गोरखपुर में 26वीं PAC बटालियन में तैनात किया गया है . कन्नौजिया के पास रिटायरमेंट में अब सिर्फ एक साल बचा है और उन्हें अब सिपाही के तौर पर ड्यूटी करनी होगी . इस कार्रवाई को पुलिस बल में अनुशासनहीनता पर एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी