डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने की आमजन से अपील, केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें-पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, डीएम ने किया भ्रामक खबरों का खंडन

 पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, डीएम ने किया भ्रामक खबरों का खंडन



डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आमजन से अपील, केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें


*अफवाहों से रहें सावधान, जरूरत के मुताबिक ही लें पेट्रोल-डीजल*


लखीमपुर खीरी, 06 मार्च। जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद, सोशल मीडिया और अफवाहों से आमजन में भ्रम और घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें।


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफवाहों का खंडन करते हुए आमजन से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। 


डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों से प्रभावित न हों, केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तरह के सहयोग से व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी और सभी नागरिकों को ईंधन की आपूर्ति बिना किसी समस्या के उपलब्ध होती रहेगी। बताते चलें कि जिला प्रशासन की सक्रिय निगरानी, आमजन की समझदारी से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। 


*पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक और नियमित आपूर्ति जारी : डीएसओ*

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। घबराहट में अनावश्यक भंडारण करने से ही कृत्रिम संकट पैदा होता है और आम उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। डीएसओ ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी