*नव निर्माण के नौ वर्ष: मेले में युवाओं को मिली स्वरोजगार और उद्योग योजनाओं की जानकारी*
*नव निर्माण के नौ वर्ष: मेले में युवाओं को मिली स्वरोजगार और उद्योग योजनाओं की जानकारी* लखीमपुर खीरी, 19 मार्च। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट में आयोजित 09 दिवसीय मेले और प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद से आये आम जनमानस को प्रदान की गयी। एडीएम (न्यायिक) ने कहा कि सरकार की यह पहल जिले के आर्थिक विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों पर युवाओं को योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके, आवेदन प्रक्रिया और प्रशिक्षण संबंधित जानकारी दी गई। युवा इस जानकारी का लाभ लेकर अपने रोजगार और व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। यह मेला और प्रदर्शनी नव निर्माण की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ। उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार आनंद ने कहा कि कि सीएम युवा उद्यमी योजना, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी , विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान की गयी। लगभग 20...