अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप की IKMG शाखा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन 








अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप की IKMG शाखा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात *आदरणीय डॉ. रूपक टंडन जी* का परिचय कराया गया तथा उन्हें बैच लगाकर और पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें *स्मृति चिन्ह एवं धन्यवाद पत्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त* किया गया।

तत्पश्चात *नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई और इस सेवा का लाभ उठाया*। उपस्थित सभी लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

यह *संपूर्ण कार्यक्रम हमारी संरक्षक सविता चौपड़ा जी के संरक्षण तथा अध्यक्ष रश्मि महेंद्र के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न* हुआ। कार्यक्रम का *संचालन हमारी पूर्व अध्यक्षा अंजुल जलोटा जी द्वारा* किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में *सचिव संगीता महेंद्र, कोऑर्डिनेटर दुर्गा सेठ तथा हमारी वरिष्ठ सदस्या नीता चौपड़ा जी का विशिष्ट सहयोग* व बहुमूल्य समय प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही आईकेएमजी के अन्य सदस्य एवं मेल मेंबर्स भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे।

 *विशेष रूप से श्री रोहित महेंद्र, श्री अमिताभ जलोटा जी एवं श्री नारायण सेठ जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया* तथा अपना बहुमूल्य समय देकर इस सामाजिक सेवा कार्य को और भी सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

साथ ही हमारी सभी कार्यकारी सदस्याओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया तथा समाज सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर *डॉ. टंडन जी ने भी आश्वासन दिया कि भविष्य में जब भी समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यों के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाएगा, वे अवश्य अपना समय और सहयोग प्रदान करेंगे*।

इन्हीं सकारात्मक भावनाओं और समाज सेवा के संकल्प के साथ यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप समाज सेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


— *रश्मि महेंद्र*

*अध्यक्ष*

अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी