संदेश

*नव निर्माण के नौ वर्ष: मेले में युवाओं को मिली स्वरोजगार और उद्योग योजनाओं की जानकारी*

चित्र
 *नव निर्माण के नौ वर्ष: मेले में युवाओं को मिली स्वरोजगार और उद्योग योजनाओं की जानकारी* लखीमपुर खीरी, 19 मार्च। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट में आयोजित 09 दिवसीय मेले और प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद से आये आम जनमानस को प्रदान की गयी।  एडीएम (न्यायिक) ने कहा कि सरकार की यह पहल जिले के आर्थिक विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों पर युवाओं को योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके, आवेदन प्रक्रिया और प्रशिक्षण संबंधित जानकारी दी गई। युवा इस जानकारी का लाभ लेकर अपने रोजगार और व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। यह मेला और प्रदर्शनी नव निर्माण की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ। उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार आनंद ने कहा कि कि सीएम युवा उद्यमी योजना, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी , विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान की गयी। लगभग 20...

संकटा देवी-लालपुर मार्ग होगा चौड़ीकरण के बाद 4 लेन, शहर में जाम, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक

चित्र
नवरात्र के शुभारंभ पर शहर को बड़ी सौगात, संकटा देवी-लालपुर मार्ग का हुआ शिलान्यास संकटा देवी-लालपुर मार्ग होगा चौड़ीकरण के बाद 4 लेन, शहर में जाम, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक *विधायक योगेश वर्मा व सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधिवत पूजन कर की शुरुआत* लखीमपुर खीरी, 19 मार्च। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस व नव संवत्सर के अवसर पर सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर शहर को विकास की बड़ी सौगात मिली। संकटा देवी से लालपुर तक मुख्य सड़क मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सदर योगेश वर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता तरुणेन्द्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जनपद में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाएगी, बल्कि व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। बताया कि लंबे समय से जाम और संकरी सड़कों से परेशान लोग अब जल्द राहत महसूस करेंगे। सीडीओ अभिषे...

सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण अवन्तिका वर्मा एवम् वैष्णवी सिंह विद्यालय रत्न से सम्मानित

चित्र
सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण अवन्तिका वर्मा एवम् वैष्णवी सिंह विद्यालय रत्न से सम्मानित (दिनांक: 18.03.2026) कार्यक्रम का शुभारम्भ *मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद कुमार मिश्र जी, लखीमपुर-खीरी* एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीति अग्रवाल-प्रबन्धक, चन्द्रशेखर महाविद्यालय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के पूजन से हुआ। इसके उपरान्त विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई द्वारा अतिथियों का परिचय, विद्यालय की संक्षिप्त आख्या व विद्यालय का परीक्षाफल घोषित किया गया, जो कि *99.58* प्रतिशत रहा।  जूनियर वर्ग में कक्षाशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्रा बहनों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा प्रथम द्वितीय तृतीय षष्ठ क अदिति शर्मा अग्रिमा नीलोफर मिश्रा षष्ठ ख आस्था पटेल अग्रिमा शुक्ला अनिका वर्मा षष्ठ ग कीर्ति कश्यप अस्तुति अक्षिता शर्मा सप्तम क सीरत कौर अनिका मिश्रा गौरी ...

लखीमपुर खीरी में 600 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया छह करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण

चित्र
लखीमपुर खीरी में 600 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त, सीएम ने किया छह करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण *अटल सभागार में भव्य आयोजन, सीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग* लखीमपुर खीरी, 16 मार्च। शहरी गरीबों के पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में सरकार ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 600 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम का संयोजन पीओ डूडा संगीता सिंह ने किया। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पीओ डूडा संगीता सिंह की मौजूदगी में सीएम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी। सीएम ने बटन दबाकर सभी लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख की धनराशि अंतरित की। इस दौरान विधायक एवं डीएम ने एडीएम संग लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए। *‘पीएम आवास योजना से गरीबों को ...

छोटी काशी गोला कॉरिडोर परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

चित्र
छोटी काशी गोला कॉरिडोर परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश *परियोजना की प्रगति का अवलोकन, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश* लखीमपुर खीरी 16 मार्च। सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विजय शुक्ला रिंकू, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और अफसरों संग सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना छोटी काशी गोला कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के नक्शों और स्थल पर स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया और परियोजना की वर्तमान प्रगति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि गोला के पर्यटन विकास एवं छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर की कार्यवाही मिशन मोड में तेजी से आगे बढ़ाई जाए। कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसे समयबद्ध तरीके से सफल बनाना सबकी समेकित जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परियोजना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य, सड़क मार्ग, पर्यटक सुविधाओं और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि समस्त निर्मित भवनों की स्लैब ...

गोला पहुंचे डीएम-एसपी, चैती मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक, बनी रणनीति

चित्र
गोला पहुंचे डीएम-एसपी, चैती मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक, बनी रणनीति *- छोटी काशी गोला में चैती मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा और सुविधा पर जोर* *- डीएम-एसपी ने मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश* लखीमपुर खीरी, 16 मार्च। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नगर पालिका, तहसील प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मेले की सभी जरूरी तैयारियों को समय से पूरा करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि चैती मेला यहां की संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। इसे सजाने संवारने और व्यवस्था में नगर पालिका, प्रशासन के साथ नगर वासियों का भी विशेष सहयोग चाहिए। डीएम ने मेले के आयोजन में सुविधा, सुरक्षा और सुगमता पर विशेष फोकस रखने के निर्द...

अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप की IKMG शाखा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

चित्र
 नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन  अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप की IKMG शाखा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात *आदरणीय डॉ. रूपक टंडन जी* का परिचय कराया गया तथा उन्हें बैच लगाकर और पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें *स्मृति चिन्ह एवं धन्यवाद पत्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त* किया गया। तत्पश्चात *नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई और इस सेवा का लाभ उठाया*। उपस्थित सभी लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की। यह *संपूर्ण कार्यक्रम हमारी संरक्षक सविता चौपड़ा जी के संरक्षण तथा अध्यक्ष रश्मि महेंद्र के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न* हुआ। कार्यक्रम का *संचालन हमारी पूर्व अध्यक्षा अंजुल जलोटा जी द्वारा* किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में *सचिव संगीता महेंद्र, कोऑर्डिनेटर दुर्गा सेठ तथा हमारी वरिष्ठ सदस्या नीता चौपड़ा जी का विशिष्ट सहयोग...