संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आमजन से अपील, केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें-पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, डीएम ने किया भ्रामक खबरों का खंडन

चित्र
 पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, डीएम ने किया भ्रामक खबरों का खंडन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आमजन से अपील, केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें *अफवाहों से रहें सावधान, जरूरत के मुताबिक ही लें पेट्रोल-डीजल* लखीमपुर खीरी, 06 मार्च। जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद, सोशल मीडिया और अफवाहों से आमजन में भ्रम और घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफवाहों का खंडन करते हुए आमजन से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।  डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों से प्रभावित न हों, केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस तरह के सहयोग से व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी और सभी नागरिकों को ईंधन की आपूर्ति बिना किसी समस्या के उपलब्ध होती रहेगी। बताते ...

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आगे बढ़ता ‘नया उत्तर प्रदेश’

चित्र
 बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आगे बढ़ता ‘नया उत्तर प्रदेश ’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान NCR क्षेत्र में उन्नत चिकित्सा सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को और सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट जगत के गौरव एवं हॉस्पिटल के Founder & Director श्री कपिल देव जी, श्री सुनील कुमार गुप्ता जी तथा हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएं भी दीं।

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, गुमशुदा नाबालिक लड़की का शव बरामद होने की घटना का 04 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुये घटना करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

चित्र
थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, गुमशुदा नाबालिक लड़की का शव बरामद होने की घटना का 04 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुये घटना करने वाले  अभियुक्त  को गिरफ्तार किया गया   दिनांक 25.0.2026 को कन्नौजिया कालोनी खीरी शहर से गायब लड़की के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सादर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026 धारा 137(2) BNS से सम्बंधित गुमशुदा का शव दिनांक 3.3.2026 को मुड़िया खेड़ा गन्ने के खेत से बरामद कर उसकी पहचान कराते हुए शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया l पोस्टमार्टम के आधार पर अभियोग में धारा 64(1)/103(1)/238(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट का समावेश करते हुए चार घंटे के अंदर, घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्त का नाम पता ज्ञात कर सफल अनावरण कर आज दिनांक 05.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, अभियोग में वांछित अभियुक्त दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतका के शव का अंतिम संस्कार हो चुका है, शांति ब्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है l *गिरफ्तार अभियु...

थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

चित्र
थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया   आज दिनांक 05.03.2026 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, अ0सं0 80/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वारण्टी अभियुक्त प्रमोद पुत्र श्रीकेशन निवासी ग्राम रामपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी 2. अ0सं0 248/19 धारा 323/504/506 आईपीसी में वारण्टी अभियुक्ता तुलसी देवी पत्नी शत्रोहन निवासी अलीनगर थाना मैगलगंज जनपद खीरी 3. अ0सं0 433/22 धारा 323/504/506 आईपीसी में वारण्टी अभियुक्ता रामकली पत्नी अजय निवासी कुसुमी थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।  *गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण-* 1.प्रमोद पुत्र श्रीकेशन निवासी ग्राम रामपुर थाना मैगलगंज जनपद खीरी 2.तुलसी देवी पत्नी शत्रोहन निवासी अलीनगर थाना मैगलगंज जनपद खीरी 3.रामकली पत्नी अजय निवासी कुसुमी थाना मैगलगंज जनपद खीरी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 01.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना मैगलगंज जनपद खीरी । 02.हे0-का0 वीरप्रताप सरोज थाना मैगलगंज जनपद खीरी । 03.म0आ0 विवेश कुमारी थाना मैगलगंज जनपद खीरी ।

शांतिभंग के दृष्टिगत 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

चित्र
थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, शांतिभंग के दृष्टिगत 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया   आज दिनांक 05.03.2026 को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, शांति भंग होने की आशंका के दृष्टिगत 06 अभियुक्तों 1. अमित पुत्र लायकराम निवासी ग्राम मोतीपुर थाना सिंगाही जनपद खीरी 2. ओमकार पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम मोतीपुर थाना सिंगाही जनपद खीरी 3.अजय कुमार पुत्र राजकुमार 4. अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासीगण ग्राम चौगुर्जी मजरा मांझा थाना सिंगाही जनपद खीरी 5. छडीराम पुत्र शिवदयाल 6. गजराज पुत्र शिवदयाल निवासीगण ग्राम चौगुर्जी मजरा मांझा थाना सिंगाही जनपद खीरी को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।  *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.अमित पुत्र लायकराम निवासी ग्राम मोतीपुर थाना सिंगाही जनपद खीरी । 2.ओमकार पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम मोतीपुर थाना सिंगाही जनपद खीरी । 3.अजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम चौगुर्जी मजरा मांझा थाना सिंगाही जनपद खीरी । 4.अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम चौगुर्जी मजरा मांझा थ...

यूपी इको टूरिज्म' ऐप से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता आपकी उंगलियों पर, जंगल, झरने और रोमांच का लें आनंद

चित्र
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर 'यूपी इको टूरिज्म' ऐप से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता आपकी उंगलियों पर, जंगल, झरने और रोमांच का लें आनंद *ऐप में GPS सपोर्ट स्मार्ट मैप्स, नेविगेशन फीचर, AI इटिनेररी प्लान की सुविधा और सुरक्षा का खास ख्याल*  *'यूपी इको टूरिज्म' से पर्यटक कर सकेंगे समय का सदुपयोग, सुरक्षा का खास ख्याल*  *प्रदेश में इको टूरिज्म अब और ‘स्मार्ट’, नवाचार व तकनीक से बदल रहा पर्यटन परिदृश्य- जयवीर सिंह*    *लखनऊ/लखीमपुर, 05 मार्च 2026*  प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण जानकारी, बुकिंग सुविधाएं और जरूरी मार्गदर्शन अब बस एक क्लिक की दूरी पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (UPETDB) द्वारा तैयार कराया गया 'यूपी इको टूरिज्म' (UP Eco Tourism) मोबाइल ऐप प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म ...

थाना गौरीफंटा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा, 9.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद कर 01 अभियुक्त विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया गया

चित्र
थाना गौरीफंटा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा, 9.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद कर 01 अभियुक्त विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया गया    दिनांक 03.03.2026 को कोतवाली गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की टीम द्वारा संयुक्त रुप से, कुल 9.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद करके अभियुक्त विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल नि0 ग्राम छेदिया पूरब थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गोरीफंटा पर मु0अ0सं0 07/26 धारा 8/21NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*  1.विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल नि0 ग्राम छेदिया पूरब थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी *बरामदगी का विवरणः-* 1-9.82 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर 2- 01 अदद मो0सा0 बजाज प्लेटिना बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर चे0 नम्बर MD2B63AX0TWK04247 तथा इंजन नम्बर PFXWPK18959सीज शुदा अन्तर्गत धारा 207 MV ACT *गिरफ्तार करने वाली पुलिस व एसएसबी टीम* - 1.उप निरीक्षक प्रमीत कुमार कोतवाल...

होली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक टीम के माध्यम से वृद्धाश्रम में गुजिया, मिष्ठान और फल पहुंचाकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

चित्र
बुजुर्गों की होली में रंग भरी मुस्कान, DM दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल ने बांटी खुशियां *होली की मिठास बुजुर्गों तक, डीएम ने भेजा प्यार और उपहार* लखीमपुर खीरी, 03 मार्च : होली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक टीम के माध्यम से वृद्धाश्रम में गुजिया, मिष्ठान और फल पहुंचाकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। तहसीलदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में भेजी गई टीम ने डीएम की शुभकामनाओं के संदेश के साथ बुजुर्गों में मिठाइयों और फलों का वितरण किया। टीम ने डीएम का संदेश भी पढ़कर बुजुर्गों तक पहुँचाया, जिससे बुजुर्गों के दिलों में अपनत्व और स्नेह की गर्माहट महसूस हुई। होली के पावन अवसर पर वृद्धजनों को प्रेषित शुभकामनाओं में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि स्नेह, अपनत्व और सम्मान का भी पर्व है। आप हमारे अपने हैं और प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा है। आपकी खुशियों, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने बुजुर्गों को मिठाई, गुजिया और फल भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान और त्योहार का उत्साह बढ़ाया। बुजुर्गों ने अपने ढेरों आशीर्...

होली के रंगों केपावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद मैदान में उतरी।

चित्र
 रंगों के बीच प्रशासन अलर्ट : डीएम-एसपी ने संभाली कमान* होली जुलूस मार्ग का लिया जायजा, अफसरों का काफिला सड़कों पर सक्रिय लखीमपुर से खीरी टाउन तक पैदल-वाहन से भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद लखीमपुर खीरी, 04 मार्च। होली के रंगों में इस बार सुरक्षा और सतर्कता की चमक भी घुली नजर आई। पावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद मैदान में उतरी। रंग खेलने के दौरान प्रशासनिक टीम लखीमपुर शहर और खीरी टाउन में लगातार भ्रमणशील रही। इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी विवेक तिवारी सहित भारी दल बल शामिल रहे। डीएम-एसपी का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न स्थलों का जायजा लेता रहा। इसके बाद खीरी टाउन पहुंचकर होली जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जुलूस में शामिल लोगों से संवाद करते हुए डीएम-एसपी ने होली की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा साफ झलकता रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपदवासियो...

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

चित्र
पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए। पूर्व निर्धारित दिंनांक :-02 एवं 03 मार्च -2026 क़ो PNM बैठक तय समय पऱ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का वर्ष-2026 का प्रथम PNM दिनांक :- 02/03/2026 को 10:00 बजे आरम्भ हुआ। PNM के आरम्भ मे सेवा संकल्प प्रस्ताव क़ो सभी के द्वारा पठन करके रेलकर्मी हित मे सेवा तीर्थ का संकल्प लिया गया। ECREU के केंद्रीय अध्यक्ष का• संतोष पासवान एवं केंद्रीय महासचिव का • मृत्युंजय कुमार का सम्बोधन हुआ। ततपश्चात् अपने सम्बोधन मे GM/ECR के द्वारा हाजीपुर मे रेलवे द्वारा बनाये जा रहे बड़े फुटबॉल स्टेडियम से रेलवे एवं हाजीपुर शहर मे आगे होनेवाले बदलाव के बारे मे बताया गया। इसी क्रम मे उन्होंने बताया की दानापुर के STTC प्रशिक्षण केंद्र को उच्च स्तरीय बनाकर वहां खिलाड़ीयों के ठहरने हेतु भी ब्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। GM/ECR श्री छत्रशाल सिंह के द्वारा बताया गया की अब केवल टाइप -III और टाइप -IV ग्रेड के हीं रेलवे...