पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।







पूर्व निर्धारित दिंनांक :-02 एवं 03 मार्च -2026 क़ो PNM बैठक तय समय पऱ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का वर्ष-2026 का प्रथम PNM दिनांक :- 02/03/2026 को 10:00 बजे आरम्भ हुआ। PNM के आरम्भ मे सेवा संकल्प प्रस्ताव क़ो सभी के द्वारा पठन करके रेलकर्मी हित मे सेवा तीर्थ का संकल्प लिया गया। ECREU के केंद्रीय अध्यक्ष का• संतोष पासवान एवं केंद्रीय महासचिव का • मृत्युंजय कुमार का सम्बोधन हुआ। ततपश्चात् अपने सम्बोधन मे GM/ECR के द्वारा हाजीपुर मे रेलवे द्वारा बनाये जा रहे बड़े फुटबॉल स्टेडियम से रेलवे एवं हाजीपुर शहर मे आगे होनेवाले बदलाव के बारे मे बताया गया। इसी क्रम मे उन्होंने बताया की दानापुर के STTC प्रशिक्षण केंद्र को उच्च स्तरीय बनाकर वहां खिलाड़ीयों के ठहरने हेतु भी ब्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। GM/ECR श्री छत्रशाल सिंह के द्वारा बताया गया की अब केवल टाइप -III और टाइप -IV ग्रेड के हीं रेलवे आवास बनाये जायेंगे। उन्होंने जोड़ देकर कहा की सभी रेलवे कर्मी और अधिकारी अपना बैंक खाता रेलवे सैलरी पैकेज मे बदलवा लें ताकि उन्हें बीमा राशि के लिए बैंक नामांकन कर लें। PCPO श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया की सभी वेलफेयर इंस्पेक्टर को भी उनके कार्य मे यह जोड़ दिया गया हैं की वे सभी रेलकर्मी का खाता R. S .P. मे कन्वर्ट करवाए।उन्होंने RSP अकॉउंट के विस्तृत गाइडलाइन के प्रतियो क़ो संलग्न कर यूनियन से भी इसका ब्यापक प्रचार करने कई मांग की। बैठक मे महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, अपर महाप्रबंधक श्री अमरेंद्र कुमार, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु रानी दुबे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनीयर सविता गेड़ाम सहित सभी प्रधान विभागाध्यक्ष तथा ECREU के सभी केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

वार्ता का आरम्भ इंजिणीयरिंग विभाग से जुड़े मुद्दों रात्रि पेट्रोलिंग, NDA, ट्रेक मशीन स्टॉफ क़ो संरक्षा श्रेणी मे रखने, लाइन पेट्रोलिंग का बीट कम करने, गैग -हट बनाने, जीवन रक्षक यन्त्र की उपलब्धता मे से ज्यादातर सहमति बनी। अस्पताल मे भर्ती किसी भी लेवल स्केल के मरीजों क़ो भोजन उपलब्ध कराने, प्रमुख जगहों पऱ सामुदायिक भवन बनाने,आरा, बाढ़, झाझा, दानापुर और पटना मे रनिंग रूम बनाने,सेफ्टी टूल किट उपलब्ध कराने, MACP आदि कई मुद्दों पऱ सहमति बनी । सिग्नल एवं टेलीकोम विभाग के मुद्दे पर वार्ता करने के लिए PCSTE/ECR मैडम सविता गेड़ाम उपस्थित थी। ECREU के तरफ से केंद्रीय संयुक्त सचिव का• रत्नेश वर्मा ने सवालों को रखा। मुद्दा संख्या :-32, 33, 34 , 35, 36 तथा Old-15 S&T से सम्बंधित थे। आर्टिज़न स्टाफ से मेंटेनेन्स कार्य के अलावे अन्य कार्य, दूसरे विभाग का कार्य तथा सुपरवाइजर द्वारा अपना स्वयं का कार्य कराये जाने के बाबत मैडम जी ने स्पष्ट किया की मेंटेनेन्स स्टॉफ से केवल मेंटेनेन्स का कार्य हीं कराया जायेगा। कंट्रोल ऑफिस, S.I.आफिस आदि जगहों पऱ पदस्थापित मेंटेनेन्स स्टाफ से वास्तविक मेंटेनेन्स कार्य ही लिया जायेगा एवं स्टाफ के कमी की पूर्ति नई बहाली से की जाएगी। इस सम्बन्ध मे उन्होंने बताया की नए यार्ड स्टीक के हिसाब से बहाली के लिये रेलवे भर्ती बोर्ड को लिखा गया हैं। सिग्नल विभाग मे वर्तमान मे 3547 पद हैं, जबकि नए यार्डस्टिक मे 5542 पद हो रहे हैँ। इसी प्रकार से टेलीकोम विभाग मे अभी 1356 पद हैं जबकि नए यार्डस्टिक मे 1848 पद की आवश्यकता हैं। इसलिए अतिरिक्त पदों पऱ बहाली प्रक्रिया हेतु RRB को कार्मिक शाखा के माध्यम से भेजा गया हैं। यूनियन के तरफ से जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया पूरी करके स्टाफ पोस्टिंग करने की मांग की गयी। दृस्टिबाधित कर्मचारियों के लिए HRMS, RESS आदि रेलवे एप को ऑडिएबल स्क्रीन रीडर के साथ तैयार करने के मुद्दे पऱ मैडम सविता गेड़ाम PCSTE /ECR के द्वारा बताया गया की इस सम्बन्ध मे उनके द्वारा CRIS/NEW DELHI को पत्र भेजा गया हैं। S&T स्टाफ के DUTY - ROSTER के मुद्दे पऱ का• रत्नेश वर्मा के द्वारा तुरंत प्रभाव से सभी को अनुमोदित DUTY ROSTER देने की मांग की गयी। PCSTE मैम के द्वारा कहा गया की ECR मे शुरू से ही ड्यूटी रोस्टर नहीं हैं और कभी किसी ने मांग भी नहीं की। ज़ब उन्हें बताया गया की दूसरे कई जोन मे डियूटी- रोस्टर लागु हैं और EASTERN RAILWAY और ईस्ट कोस्ट रेलवे का S&T विभाग का दोनों जोन का ड्यूटी -रोस्टर उन्हें दिखाया गया, तथा कॉपी दिया गया, तब वे भी ECR जोन मे ड्यूटी रोस्टर लागु करने के लिए तैयार हुईं। नाईट फेलियर गैग के बारे मे मुद्दे पऱ वार्ता करते हुए PCSTE/ECR के द्वारा बताया गया की DDU और DNR मे लागु हैं, दूसरे मेंन स्टेशनो पऱ शिफ्ट ड्यूटी चल रही हैं। स्टाफ की बहाली होने के बाद सभी जगहों पऱ नाईट फेलियर गैंग लागू कर दिया जाएगा। तत्काल फेलियर अथवा अतिरिक्त ड्यूटी की स्थिति मे रुल के मुताबिक O. T. / रेस्ट आदि दिया जाता हैं, इसे जारी रखा जाएगा। S&T कर्मियों क़ो वर्ष मे स-समय दो जोड़ा सेफ्टी -शु, एक विंटर जैकेट, एक सेफ्टी जैकेट और एक रेनकोट देने के मुद्दे पऱ मैडम के द्वारा बताया गया की DDU, SEE और DNR मे सामग्री दि गयी हैं। SPJ और DHN मे आंशिक सामग्री वितरित हुईं हैं। स्टोर विभाग के द्वारा सामग्री की खरीद प्रक्रियाधीन हैं, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा। यूनियन के तरफ से का• रत्नेश वर्मा ने बताया की 2021-22 से ही सभी कर्मचारियों के पैर का साइज, नाप आदि पूछकर लिखा जाता रहा हैं, और कागज पऱ ही सामग्री क़ो वितरित दिखा दिया गया, जिसकी जाँच की जानी चाहिए। STTC/DNR के मामले पऱ PCSTE/ECR मैम के द्वारा कहा गया की हॉस्टल. निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा। अभी कवच प्रणाली का प्रेक्टिकल क्लास भी नहीं हो पा रहा हैं, जिसके चलते बस से गया लें जाकर प्रेक्टिकल दिखाया जाता हैं। इसलिए बिल्डिंग निर्माण तो अति- आवश्यक हैं।इस सम्बन्ध मे 32 करोड़ रूपये की राशि GM/ECR के द्वारा रेलवे बोर्ड मे स्वीकृति के लिए भेजी गयी हैं। इसके अलावे भी फंड की ब्यवस्था हो रही हैं। ट्रेर्निंग स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर क़ो विकसित किया जायेगा। का• रत्नेश वर्मा एवं का• अवधेश गुप्ता के द्वारा यह मांग रखी गयी की तत्काल सभी क्लास रूम मे A.C. लगाया जाए, पिने का पानी एवं होस्टल मे कमरा बढ़ाया जाए। PCSTE/ECR के द्वारा इसकी स्वीकृति दि गयी।

PNM मे इंजिणीयरिंग विभाग, कार्य, रेल पथ, लोको रनिंग, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, शंटमैन, पॉइंट्समैन, टी•टी•ई•, बाणिज्य विभाग, कैरेज एंड वैगन विभाग, इलेक्ट्रिकल, TRD , मिनिस्टरियल, निर्माण विभाग, मेडिकल, स्टोर विभाग, ऑपरेटिंग, यांत्रिक, सेफ्टी, कारखाना, डिपो आदि कई विभागों के विभिन्न मुद्दों पऱ ब्यापक वार्ता हुईं जिसमे अधिकतर केस का निष्पादन तुरंत ही कर दिया गया।





रत्नेश वर्मा 

केंद्रीय संयुक्त सचिव 

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन, हाजीपुर जोन, ECR





*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी