होली के रंगों केपावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद मैदान में उतरी।

 रंगों के बीच प्रशासन अलर्ट : डीएम-एसपी ने संभाली कमान*




होली जुलूस मार्ग का लिया जायजा, अफसरों का काफिला सड़कों पर सक्रिय


लखीमपुर से खीरी टाउन तक पैदल-वाहन से भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


लखीमपुर खीरी, 04 मार्च। होली के रंगों में इस बार सुरक्षा और सतर्कता की चमक भी घुली नजर आई। पावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद मैदान में उतरी। रंग खेलने के दौरान प्रशासनिक टीम लखीमपुर शहर और खीरी टाउन में लगातार भ्रमणशील रही। इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी विवेक तिवारी सहित भारी दल बल शामिल रहे।


डीएम-एसपी का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न स्थलों का जायजा लेता रहा। इसके बाद खीरी टाउन पहुंचकर होली जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जुलूस में शामिल लोगों से संवाद करते हुए डीएम-एसपी ने होली की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा साफ झलकता रहा।


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने ईश्वर से जिले की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। वहीं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने या त्योहार में खलल डालने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी