अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आनंदी वाटिका के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख की गई

आज दिनांक 10.3.26 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आनंदी वाटिका के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख की गई।





इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था पतंजलि की जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा दीक्षित द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नेहा श्रीवास्तव जी उपस्थित रहीं।

महिला थाना अध्यक्ष शिवानी शुक्ला जी तथा संगठन की सभी बहनें उपस्थित रहीं। मंच संचालन महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा दीक्षित द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। नन्हीं बच्चियों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। संगठन की महिलाओं द्वारा विभिन्न गीत प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने योग के क्षेत्र में अपनी जागरूकता दिखाई और अपने अनुभव साझा किए।

योग के महत्व विषय पर रेखा शुक्ला जी द्वारा बताया गया। प्रश्नोत्तरी में योग से संबंधित प्रश्न पूछे गए। योगिनी सावित्री द्वारा वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

अंत में होली मिलन कार्यक्रम रहा, जिसमें फूलों और गुलाल से होली खेली गई। संगठन की सभी बहनों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद संस्था, गायत्री परिवार, संस्कृति सेवा संस्था ने अपनी सहभागिता दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती अवनीश सिंह, प्रीति मिश्रा, भावना अवस्थी संगठन की सभी बहनें उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी