जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा होली मिलन का भव्य आयोजन..

जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा होली मिलन का भव्य आयोजन..




लखीमपुर,

समाजसेवी चिर-परिचित संस्था जेसीआई लखीमपुर द्वारा स्थानीय सौभाग्य पैलेस सभागार में भव्य होली मिलन का कार्यक्रम किया गया। बाहरी कलाकारों द्वारा रासलीला व विविध नृत्य प्रस्तुतिओं ने सभी का मन मोह लिया। फूलों की होली से सभागार मानो वृन्दावन धाम बन गया। इसी क्रम में श्वेता अग्रवाल द्वारा संचालित तम्बोला कार्यक्रम ने अपनी विशेष छाप छोड़ी। इसी कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष जेसी सूरज बग्गा की विशेष उपस्थिति रही। संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल को उनके द्वारा मण्डल तीन के प्रो प्रेसीडेंट के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी कई मनोरंजक कार्यक्रम कराये गये। होली मिलन के इस भव्य आयोजन में संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के अतिरिक्त राममोहन गुप्ता, आर्येन्द्र पाल सिंह, तुषार गर्ग, विशाल सेठ, राजेश पटेल, कनिष्क बरनवाल, अर्जित अग्रवाल, सौरभ गुप्ता , कुलदीप गुप्ता, मनीष बरनवाल, आलोक शुक्ला, दिलीप बरनवाल, राहुल अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, विक्रम सचदेवा, विश्वास सेठ, मुक्ति अग्रवाल, शोभना गुप्ता, मीता गर्ग, सोनी गुप्ता, कंवलजीत चावला, उपमा अग्रवाल, मंजू बरनवाल, लेखनी सेठ सहित भारी संख्या में संस्था सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी