SJPU/AHT थाना जनपद खीरी द्वारा संगोष्ठी कक्ष रिजर्व पुलिस लाइन खीरी मे मासिक समन्वय बैठक/कार्यशाला का आयोजन किया गया

SJPU/AHT थाना जनपद खीरी द्वारा संगोष्ठी कक्ष रिजर्व पुलिस लाइन खीरी मे मासिक समन्वय बैठक/कार्यशाला का आयोजन किया गया



       आज दिनांक 10.03.2026 को पुलिस अधीक्षक खीरी  के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के संरक्षण में SJPU व A.H.T.U की मासिक समीक्षा एव कार्यशाला/समन्वय गोष्ठी आहूत की गयी। जिसमें सी डब्ल्यूसी सी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह सी डब्ल्यू सी डॉ धनीराम उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी , सुश्री प्रियंका वर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी लखीमपुर खीरी ०जे०बी० श्री हरे राम, कीर्ति शुक्ला सिविल कोर्ट एडीजी क्रिमिनल, शिक्षा विभाग अनुभव अवस्थी , शिक्षा विभाग से मुनेंद्र कुमार बाजपेई ,चाइल्ड लाइन खीरी से अंजुमन परवीन , वन स्टाफ सेंटर से विजेता गुप्ता, एम ट्रस्ट से मो०असहद , नाज फातमा , बचपन बचाओ आंदोलन से राजबहादुर, इंद्रजीत वर्मा मानव सेवा संस्थान तिकोनिया से प्रभारी अवधेश कुमार, मानव सेवा संस्थान प्रभारी गौरीफंटा महेश कुमार राणा, जीआरपी लखीमपुर खीरी से आरक्षी सर्वेश कुमार व बाल कल्याण अधिकारी व महिला शक्ति केंद्र अन्य विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए जिसमें पूर्व में जारी किए गए कार्यवृत् का अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई तथा उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणो द्वारा थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व महिला शक्ति केंद्र के कर्मचारीगण के समक्ष आ रही समस्या, सुझाव के अश्वासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन पोस्को को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने हेतु सादे वस्त्रों में आने जे.जे एक्ट की धारा 24 आदि तथा पोक्सो एक्ट एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त बेल नोटिस को बाल कल्याण समिति एवं वादी /पीड़िता को अंदर समय उपलब्ध कराना के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी