इको-टूरिज्म को नई रफ्तार: 'सफारी सीजन-2026' में दुधवा नेशनल पार्क बनेगा सुविधाओं, डिजिटलीकरण और संस्कृति के संगम का केंद्र
इको-टूरिज्म को नई रफ्तार: 'सफारी सीजन-2026' में दुधवा नेशनल पार्क बनेगा सुविधाओं, डिजिटलीकरण और संस्कृति के संगम का केंद्र दुधवा के व्याख्या केंद्र को आधुनिक बनाने की योजना, रिसेप्शन ब्लॉक से 3-डी म्यूरल तक होंगे नए विकास कार्य *पर्यटकों को परोसी जाएगी थारू थाली और श्री अन्न थाली, महिला होमस्टे संचालकों को विशेष प्रशिक्षण* *‘सफारी सीजन-2026’ में नई और आधुनिक सुविधाओं के साथ होगा पर्यटकों का स्वागत- जयवीर सिंह* *लखनऊ/लखीमपुर, 10 फरवरी 2026* दुधवा के 'सफारी सीजन-2026' पर खास फोकस करते हुए पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप पर्यटन विभाग ने इको-टूरिज्म परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'राज्य की समृद्ध दुधवा बेल्ट पर खास ध्यान देते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के व्याख्या केंद्र को बेहतर व आधुनिक बनाने के लिए अहम परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इसके तहत मौजूदा कैंप कार्यालय की मरम्मत की जाएगी और नया, आकर्षक रिसेप्शन ब्लॉक तैयार होगा। साथ ही ...