समाधान दिवस पर मुस्कुराए चेहरे : लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

 संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात*


*शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम*


समाधान दिवस पर मुस्कुराए चेहरे : लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात





लखीमपुर खीरी 07 फरवरी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मितौली के सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार ने एक ओर जहां फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं, वहीं दूसरी ओर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए।


जनसुनवाई के दौरान डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से तुरंत समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतोषजनक निस्तारण करें और भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल कार्यवाही करे। 


इस समाधान दिवस में कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत हुए, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 17, पुलिस विभाग की 06, विकास विभाग की 06, आपूर्ति 05, विद्युत विभाग की 04, जल निगम की 03, शिक्षा की एक शिकायत शामिल रहीं। सभी प्रार्थना पत्रों को पृष्ठांकित कर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंपा गया। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धारवे, एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

               ===========

*समाधान दिवस पर मुस्कुराए चेहरे : लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात*

संपूर्ण समाधान दिवस जनपद में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का साक्षी बना। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग और सीडीओ अभिषेक कुमार ने तीन गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार संपन्न कराया। वहीं, तीन छह माह के शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की पांच लाभार्थियों को चेक प्रदान किए।


कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे, यही प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान दिवस के माध्यम से आमजन के चेहरे पर मुस्कान लौटते देख अधिकारियों का भी उत्साह बढ़ा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम