गर्व से कहो हम हिंदू हैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे"
सवर्ण युवा महासभा का मिशन सर्वजाति सम्भाव पर आधारित है। सवर्ण युवा महासभा निरंतर इस दिशा में काम कर रहा है और जन-जन में अपने इस मिशन के तहत सभी जातियों में समानता का भाव हो जातीय द्वेष खत्म हो और सामाजिक सौहार्द की स्थापना हो इस पर कार्य कर रहा है।
सवर्ण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि संगठन अपने इस मिशन के तहत 2015 से कार्य कर रहा है संगठन का नारा है "गर्व से कहो हम हिंदू हैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे"
संगठन समाज के सम्मानित वर्ग से भेंट कर निरंतर उन्हें इस स्मृति चिन्ह से सम्मानित करता रहा है इसी क्रम में आज पिपरसण्ड गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव कुमार सिंह "चच्चू" एवं श्री संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी को इस स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सवर्ण युवा महासभा के शांति नगर स्थित कार्यालय पर समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट योगदान दे रहे क्षेत्र के अन्य कई सम्मानित जनों को सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में विशाल सिंह बिट्टू अध्यक्ष शांति नगर उद्योग व्यापार मंडल, रितेश सिंह चौहान अध्यक्ष जनहित व्यापार मंडल,शांति नगर लखनऊ, समाजसेविका श्रीमती नीता पांडे , समाजसेविका विमला तिवारी - अध्यक्ष विमला महिला ग्रामीण एवं शहरी सामाजिक कल्याण समिति पारा से, सीमा रावत बिजनौर से, अल्पना अग्निहोत्री सिपेट नादरगंज से, अर्चना शुक्ला इत्यादि लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह प्रदेश अध्यक्ष, सतीश शुक्ला पूर्व राष्ट्रीय सचिव, प्रफुल्ल दुबे जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट अवधेश तिवारी जिला सचिव, रेखा तिवारी वरिष्ठ कार्यकर्ता, अनिल सिंह जिला सचिव लखनऊ, डॉ रणविजय मिश्रा विधानसभा सचिव सरोजिनी नगर, सुमित मिश्रा वरिष्ठ कार्यकर्ता, एडवोकेट दिनेश शुक्ला वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं आरक्षण विरोधी रवि अवस्थी, नीलू शुक्ला राष्ट्रीय सचिव, विश्व वीर शुक्ला, रमन श्रीवास्तव वरिष्ठ कार्यकर्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें