संदेश

जिला लखीमपुर खीरी में बड़े स्कूलों की पुस्तक और ड्रेस मिलती है उनके ही दुकानदारों पर- शासन का आदेश उनके लिए कोई मायने नहीं रखता

चित्र
जिला लखीमपुर खीरी में बड़े स्कूलों की पुस्तक और ड्रेस मिलती है उनके ही दुकानदारों पर- शासन का आदेश उनके लिए कोई मायने नहीं रखता जिला लखीमपुर खीरी में भी स्कूलों की मनमानी रुक नहीं रही है लगभग हर स्कूल के अपने किताब बेचने वाली दुकानदार है जिसमें स्कूलों को तो कमीशन मिलता ही मिलता है साथ में दुकानदार भी मोटा मुनाफा कमाता है और इसमें जो किताबें छपते हैं अर्थात जो प्रकाशक है वह भी बहुत ज्यादा मोटा मुनाफा कमाते सोने का विषय यह है एक किताब के अंदर प्रिंटिंग कितनी महंगी होगी उसके पन्ने कितने महंगे होंगे जो एक-एक किताब के दाम 500/  ₹600 रख दिए जाते हैं उदाहरण के लिए लखीमपुर खीरी के निजी स्कूल का एक पर्चा दे रहे हैं  आप देखें कि वहां पर किताबें और कॉपी और किस कदर महंगी है प्रशासन कितना ही जोर लगा ले लेकिन इन स्कूलों के तंत्र पर लगाम लगाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है बच्चों की ड्रेस भी अब स्कूलों की चुनी हुई दुकानों पर ही मिलती है, यह जांच का विषय है और इससे विषय में प्रशासन को पहल करनी ही चाहिए क्योंकि यहां पर लखीमपुर खीरी के जितने भी महंगे विद्यालय हैं उनकी पुस्तक और उनकी ड्रेस उनके स...

पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी फीस, कॉपी-किताब और स्टेशनरी वसूली को लेकर मचे बवाल के बीच प्रशासन की भूमिका अब सवालों के घेरे में

चित्र
 “घोषणाओं के ‘हास्य पात्र’ बनते जिला अधिकारी? स्कूलों पर कार्रवाई शून्य, अभिभावकों की जेब पहले ही खाली”। लखनऊ/उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी फीस, कॉपी-किताब और स्टेशनरी वसूली को लेकर मचे बवाल के बीच जिला प्रशासन की भूमिका अब सवालों के घेरे में आ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगहों पर  अधिकारी सिर्फ घोषणाएं करते नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई शून्य बनी हुई है।  अधिकारी (लखनऊ) सहित अन्य जिलों के अधिकारियों द्वारा बार-बार कमेटी गठन और जांच के दावे किए गए, लेकिन अब ये दावे सोशल मीडिया पर मज़ाक का विषय बनते जा रहे हैं। आम लोगों के बीच यह धारणा तेजी से बन रही है कि जिला में अधिकारियों के वश की बात नहीं है कि वे बड़े और प्रभावशाली स्कूलों पर कोई ठोस कार्रवाई कर सकें। सूत्रों के अनुसार, करीब 80 से 90 प्रतिशत अभिभावकों से पहले ही फीस, किताबें और अन्य शुल्क के नाम पर पूरी वसूली की जा चुकी है। ऐसे में अब जांच और कमेटी गठन की बातें सिर्फ “खानापूर्ति” जैसी प्रतीत हो रही हैं। जिन अभिभावकों को लूटा जाना था, वे लुट चुके—अब कार्रवाई क...

वंदेमातरम 150 वर्ष अमर योगदान का उत्सव

चित्र
 वंदेमातरम 150 वर्ष अमर योगदान का उत्सव  आज दिनाँक 11.04.2026 दिन शनिवार को विद्यालय में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष 'अमर योगदान का उत्सव' के क्रम में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारभ अतिथि के रूप में पधारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला संयोजक सुश्री तनिष्का जी, समाजसेवी श्री राजेश दीक्षित जी एवं विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती डॉ० सीमा मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। अपने उ‌द्बोधन में सुश्री तनिष्का जी ने कहा कि आज हम सभी यहाँ एक अत्यंत गौरवशाली अवसर पर एकत्रित हुए हैं। हमारे राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की रचना को 150 वर्ष नवम्बर 2025 में पूर्ण हुए हैं। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, शक्ति और बलिदान का प्रतीक है। राजेश दीक्षित जी ने कहा कि 1875 के दशक में रचे गए इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्राण फूंक दिए थे। जब ब्रिटिश हुकूमत ने इस पर पाबंदी लगानी चाही, तब यह गीत क्रांतिकारियों के लिए 'आजादी का मंत्र' बन गया। फांसी के फंदे को चूमते समय हो या लाठियों की मार सहते समय, वन्दे मातरम् का उ‌द्घोष ही...

बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए भूमिधरी अधिकार पत्र

चित्र
बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए भूमिधरी अधिकार पत्र लखीमपुर, धौरहरा व मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्रों की 417 करोड़ रुपये की 213 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास *पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी* *पाकिस्तान के पापों की सजा वहां रह रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को मिली* *अब मियांपुर का नाम राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर के नाम पर ‘रविंद्र नगर’ होगा* *जातीय विभाजन से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले से बड़ा देशद्रोही कोई नहीं* लखीमपुर खीरी 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित करते हुए कहा कि पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति का सबसे बड़ा दंश हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों ने झेला है। मुख्यमंत्री ने मियांपुर का नाम बदलकर ‘रविंद्र नगर’ करने की घोषणा की और कहा कि अब किसी क्षेत्र की पह...

कन्या सुमंगला योजना में हो रहे हैं सही लोगों के फॉर्म भी निरस्त( सूत्र )

चित्र
माननीय मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में हो रहे हैं सही लोगों के फॉर्म भी निरस्त( सूत्र ) कन्या सुमंगला योजना में फॉर्म जो ऑनलाइन भरे गए हैं उसके बाद जब उनके एड्रेस का सत्यापन करने का समय आता है तब ऐसे में सूत्रों के अनुसार एड्रेस को सत्यापन करने वाले लोग एड्रेस पर ही नहीं पहुंचते जिससे कि उनको मेहनत ना करनी पड़े और ऐसे में वहां पर यह लगा दिया जाता है कि एड्रेस गलत है। और फॉर्म रिजेक्ट हो जाते हैं। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने ऑनलाइन अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है अब देखना यह है कि उनका समुचित निस्तारण होता है अथवा नहीं

अरुण कमांडो का सभी ड्राइवर भाईयों को संदेश

चित्र
अरुण कमांडो जो सोशल मीडिया इत्यादि पर बहुत ही ज्यादा वायरल है ने उमा प्रकाश समाचार पत्र लखनऊ के ब्यूरो चीफ संदीप कुमार शुक्ला को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में कहा सभी ड्राइवर भाइयों को बताना चाहता हूँ की ये RTO चेक पॉइंट सिकंदरा का है जहा RTO चेक पॉइंट प्रभारी TSI सुमन दीक्षित है बीती रात्रि TSI सुमन दीक्षित को पुराने कटरो/RTO के गुण्डों ने जम कर पीटा मामला सिंडिकेट का है जो ठेके पर पूरे मध्य प्रदेश चेक पॉइंट चला रहे है और महिला अधिकारीयो/कर्मचारियों को कठपुतली बनाकर किया जा रहा है  उनका हनना यह विवाद विभाग द्वारा पुराने सिंडिकेट को निकालकर नए सिंडिकेट को दिए जाने को लेकर हुआ है जिसमे महिला अधिकारी TSI सुमन दीक्षित को पुराने सिंडिकेट के गुंडों द्वारा जमकर पीटा गया  RTO विभाग को बताना चाहता हूँ कि आप ये मत समझिए कि गुंडे और कटर सिर्फ़ आपके हैं ज़रूरत पढ़ने पर कटर आपके भी दुश्मन हो जाते हैं जीता जागता उदाहरण सिकंदरा बार्डर महिला अधिकारी सुमन दीक्षित है।

एसो.ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया ने राकेश शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव state secretary मनोनीत किया ।

चित्र
एसो.ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया ने राकेश शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव state secretary मनोनीत किया । एसो.ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. चंदोला को प्रदेश सचिव मनोनीत करने पर आभार व अभिवादन दिया।  प्रदेश सचिव राकेश शर्मा ने अपने सभी साथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा ईश्वर मुझे इस पद की गरिमा बनाए रखने की क्षमता प्रदान करें।