वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव

वृंदावन में हुआ बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव

पंकज शर्मा की विशेष रिपोर्ट



मथुरा।उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ है।मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई।सभी श्रद्धालु नदी में डूब गए हैं।मोटर बोट में पंजाब के मोंगा,मुक्तेश्वर और लुधियाना से आए कुल 32 श्रद्धालु सवार थे।इनके जत्थे में लगभग 150 लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे वृंदावन पहुंचे थे।


सुबह निधिवन के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु यमुना में पर्यटन के लिए निकले थे।वृंदावन के केशीघाट पर सभी मोटर बोट पर सवार हुए।मांट थाना क्षेत्र में बने पैंटून पुल से मोटर बोट टकरा कर पलट गई।सभी 32 श्रद्धालु डूब गए,इनमें से नौ के शव निकाले गए।दस लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। गोताखोर लगातार डूबे लोगों को यमुना में खोज रहे हैं। घाट पर अफरा तफरी मची हुई है।


पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराया है।कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।गोताखोर श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में जुटे हैं।शाम साढ़े चार बजे तक नौ श्रद्धालुओें के शव निकाले जा चुके थे।जबकि जीवित निकले लोगों को लगातार एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा