7 अप्रैल को है विश्व स्वास्थ्य दिवस

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) 



विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ स्वस्थ खाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि कैसे दुनिया एक साथ आकर सभी को लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकती है। चिकित्सा के क्षेत्र में नए खोज, नई दवाओं और नए टीकों को बनाने के साथ ही स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्राथमिकता है।


>> विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास <<


विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत WHO की नींव रखने के दिन के रूप में की गई थी। साल 1948 में, दुनिया के तमाम देशों ने एक साथ मिलकर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, दुनिया को सुरक्षित रखने और कमजोर लोगों की सेवा करने के लिए WHO की स्थापना की, ताकि हर व्यक्ति हर जगह स्वस्थ्य रहे और उच्चतम स्तर की मदद प्राप्त कर सके। इसके दो साल बाद 1950 में पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया गया और तब से यह हर साल इसी दिन मनाया जाता है।


>> विश्व स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्य <<


• सार्वजनिक स्वास्थ्य में विज्ञान की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

• साक्ष्य आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देना।

• विभिन्न देशों और क्षेत्रों में वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करना।

• लोगों, जानवरों, पौधों और पर्यावरण के बीच 'एक स्वास्थ्य' संबंध को उजागर करना।

• विज्ञान आधारित स्वास्थ्य कार्यों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना।


>> विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का थीम/विषय <<


विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का विषय है, “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें”। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह विषय विज्ञान के साथ खड़े रहने और लोगों, जानवरों, पौधों और पारिस्थितिक तंत्रों को प्रभावित करने वाली तात्कालिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डालता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी