धनगढ़ी में एक बार फिर गूंजा लायन्स मैत्री का बिगुल..

धनगढ़ी में एक बार फिर गूंजा लायन्स मैत्री का बिगुल..











अन्तर्राष्ट्रीय संगठन लायन्स इण्टरनेशनल के बैनर पर विगत 9वर्षों से अनवरत चल रहे क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम के अन्तर्गत लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार से डिस्ट्रिक्ट 321बी1 के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम आर्येन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार एवं लायन्स क्लब लखनऊ शान-ए-अबध डायमंड का 17सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नेपाल के धनगढ़ी शहर पहुंचा। गौरीफंटा बार्डर पर लायन्स क्लब आफ धनगढ़ी ग्रीन सिटी के सदस्यों ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया व काफिले के साथ आयोजन स्थल होटल फ्लोरा ले गया। इस आयोजन में लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार का नेतृत्व संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व लायन्स क्लब लखनऊ शान-ए-अबध डायमंड का नेतृत्व वहां के संस्थाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप ने किया। इसके अतिरिक्त लखनऊ से नवीन कुमार झींगरन विशेष रूप से कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुये। धनगढ़ी ग्रीन सिटी के वर्तमान अध्यक्ष व डिस्ट्रिक्ट 325एन के ट्यूनिंग क्वार्डीनेटर देवराज ओझा ने धनगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम की बागडोर संभाली। उस डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर ज्ञानेन्द्र श्रेष्ठ बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। ज्ञातव्य है कि इस मैत्री विनिमय कार्यक्रम की शुरुआत लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन आर्येन्द्र पाल सिंह व धनगढ़ी के देवराज ओझा द्वारा की गई थी जो सिलसिला आज 9वर्षों से कायम है। कार्यक्रम में दोनों ओर से सेवा गतिविधियों, सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान, पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया जाता है। धनगढ़ी के भव्य सभागार में और सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा एक निराश्रित वृद्ध महिला को व्हील चेयर भेंट कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। "गिव वे टु एम्बुलेंस फस्ट" के स्टीकर वाहनों पर लगाकर सामाजिक चेतना का प्रयास, शिवपुरी धाम में चंदन व सिंदूर के पौधों का रोपण कर पर्यावरण चेतना की पहल की गई। भावनाओं व प्रतीक चिन्हों के आदान-प्रदान से भाई चारे को बढ़ावा दिया गया। मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र श्रेष्ठ ने अपने अभिभाषण में कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अन्तर्राष्ट्रीय मैत्री की मिसाल कहा और ट्यूनिंग क्वार्डीनेटर आर्येन्द्र पाल सिंह व देवराज ओझा के संयुक्त प्रयासों को अनुकरणीय बताते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया। मण्डल 321बी1 के मण्डलाध्यक्ष डॉ०आर०सी०मिश्रा के शुभकामना संदेश को कार्यक्रम में प्रसारित किया गया। विशिष्ट अतिथि नवीन कुमार झींगरन, लखनऊ शान-ए-अबध डायमंड के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप व लखीमपुर उपकार के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्धार व्यक्त किये व भविष्य में इस दोस्ती को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया। लायन्स क्लब आफ धनगढ़ी विज़न के अध्यक्ष जयेन्द्र स्वार ने धनगढ़ी पहुंचे 17सदस्यीय दल को अगले दिन प्रीतिभोज देकर सम्मानित किया। इस प्रकार यह अविस्मरणीय कार्यक्रम दो देशों के अटूट विश्वास, सहयोग और भाईचारे के साथ मानवीय मूल्यों व सेवा भावों को दर्शाते हुये एक पहचान बना गया। कार्यक्रम में लखीमपुर से आर्येन्द्र पाल सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ०के०के०मिश्रा, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह, राजकुमार सक्सेना, गोपाल जी पुरी व पंकज अग्रवाल तथा लखनऊ से ज्ञानेन्द्र प्रताप, नवीन कुमार झींगरन, प्रदीप भारद्वाज, सुनील मोहन, अर्चना प्रताप, अलका झींगरन, नीरू भारद्वाज व अनुपमा मोहन ने सहभागिता की। कार्यक्रम को यादगार बनाने में धनगढ़ी (नेपाल) के देवराज ओझा, मनोज खड़का, अशोक भगत, रोशन श्रेष्ठ, भरत खड़का, गोबिंद खातिबाड़ा, आनन्द बहादुर शाह, दिनेश लमसाल, यज्ञराज ओझा, जयेन्द्र स्वार, डॉ०हेमराज पंत, गोबिंदा अधिकारी सहित अनेक लायन्स साथियों की व मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी