"शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य से किशोरियों के मध्य वितरित किए गए सेनेटरी पैड"

"शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य से किशोरियों के मध्य वितरित किए गए सेनेटरी पैड"





आपको सादर अवगत कराना है कि दि० 07 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को विद्यालय सभागार में शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य से किशोरियों के मध्य सेनेटरी पैड वितरित किए गए।


स्पंदन क्लीनिक से पधारी डॉ० प्रिया ने किशोरियों को विभिन्न शारीरिक परिवर्तनों एवं स्वच्छता सम्बन्धी महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अवगत कराते हुए कहा कि हमारी शारीरिक स्वच्छता हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन कर हम अपना उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित कर सकते हैं।


किशोरियों के स्वास्थ्य को समर्पित इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रजनी बाजपेई जी ने भी स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार रखे। पधारे विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं के विभिन्न जिज्ञासु प्रश्नों उत्तर भी दिए गए।


इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने बच्चों को अपनी सेहत का बदलते मौसम में विशेष ख्याल रखने का सुझाव देते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही हम अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।


अपने उद्बोधन के अन्त में प्रधानाचार्य जी ने छात्राओं के हित में विद्यालय आकर अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन देने हेतु स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ० प्रिया एवं उनके समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न आचार्याएँ भी उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा