आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
लखीमपुर-खीरी, 21 अपै्रल 2026। आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। शुभारंभ आदि शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि केरल के कांलड़ी गांव में जन्मे शंकराचार्य ने 32 साल के अपने अल्प आयु जीवन में धर्म और देश को तमाम धरोहरें दीं। सर्वप्रथम उन्होंने समाज में फैले पाखण्ड पर प्रहार किया। उन्होंने जातिगत भेदभाव को कुरीति बताया और सनातन की पुर्नस्थापना की। लोगों का विवेक जगाने के लिए विवेकचूड़ामणि ग्रंथ भी लिखा। जो भी उसे पढ़ता है सनातन की सच्ची राह पर चल पड़ता है। शंकराचार्य ने चार धामों की स्थापना कर अखंड भारत को जीवंत किया। जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य ने कहा कि शंकराचार्य के अल्पायु भविष्यवाणी बचपन में ही की गयी थी। इसे अभिशाप मानने की बजाए उन्होंने धर्म की राह चुनीं। महज 8 वर्ष की आयु में वेदों व पुराणों को कंठस्थ किया। कम उम्र में ही उन्होेंने मां की आज्ञा लेकर सन्यास धारण कर लिया। उन्होंने समुदाय को एक नई राह दी। जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य ब्रह्मज्ञानी थे। उनकी विद्वता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि मण्डनमिश्र जैसे प्रकाण्ड विद्वान न केवल उनसे शास्त्रार्थ में पराजित हुए बल्कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के लिए उनके शिष्य तक बने। चार धामों की स्थापना से उन्होंने सनातन समुदाय के लोगों को भी एकजुट होने का मार्ग दिखाया। जिला उपाध्यक्ष आशु मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य की राह पर आज चलने की हम सभी को जरूरत है। कालांतर में ऐसे दल सामने आए जिनका एक ही मकसद था सनातन को तोड़ना। उन्होंने जातिवाद का जहर घोला। धर्म ग्रंथोें को पाठ्यक्रम में जगह न दी। शंकराचार्य जैसे सनातन के महान दार्शनिकों को समाज से दूर रखने की कोशिश की। उनका षडयंत्र यही था कि जब समाज जातिवाद में टूटा होगा तो सनातन कभी एक न हो सकेंगे और देश को लूटने की उनकी मंशा कामयाब होगी। ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह ने कहा कि शंकराचार्य ने ग्रंथों पर भाष्य के जरिए, चार धाम स्थापना के जरिए और शास्त्रार्थ व उपदेशों के जरिए समाज को कुरीतियों से निकलकर समरसता के भाव और ईश्वर की राह पर आगे बढ़ाया। उनकी दिव्यता इसी बात से आंकी जा सकती है कि मां को पानी लेने दूर न जाना पड़े इसलिए उनके अनुरोध पर नदी की धारा मुड़कर उनके घर के पास से होकर बहने लगी थी। ऐसे दिव्य पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने समाज को धन्य कर सकते हैं। इस दौरान जिला महामंत्री मनोज वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, जिला आईटी प्रमुख शौर्य सक्सेना, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्रा, रानू गुप्ता, विनय गुप्ता, सुमित जायसवाल व अश्वनी अवस्थी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें