रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
साथियों, आपकी सुविधा और कर्मचारी कल्याण के लिए यूनियन के प्रयासों से दिनांक :-20/04/2026 क़ो हुए CSBF मीटिंग में लगभग 77927000/- रूपये क़े लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्तावों और निर्णयों पर मुहर लगी है:-------
*1. भीषण गर्मी मे लाइनों पर काम करने वाले साथियों, लोको पायलट , ट्रेन मैनेजर , S&T, TRD , P. WAY , P. MAN, और अन्य फील्ड स्टाफ के लिए पानी का बोतल, नींबू - पानी, गुड़, चना और ORS की व्यवस्था SBF फण्ड से करने पर निर्णय लिया गया है।*
*2.यूनियन द्वारा गंभीर बीमारी में सहायता हेतु सहायता राशि ₹-75,000 से बढ़ा कर अब ₹-1.5 (डेढ़) लाख करने का निर्णय लिया गया जिसे SBF कमिटी ने स्वीकार करके पास किया। भर्ती मरीज जो सभी अवकाश खत्म हो जाने क़े कारण अवैतनिक चल रहे है, उन्हें प्रत्येक माह तय रकम दिया जायेगा*
*3. यूनियन द्वारा आकस्मिक खतरे में कर्मचारी की जान बचाने क़े लिए प्राइवेट एम्बुलेंस क़े उपयोग हेतु ₹-10,000 /- दस हजार रुपया की राशि सहायता क़े लिए व्यवस्था करवाया गया।*
*4.यूनियन ने उच्च तकनीकी शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति राशि को दोगुना करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड व फाइनेंस मिनिस्टर को भेजने का आग्रह किया है जिसे SBF कमिटी ने स्वीकार किया। शिक्षा छात्रवृति आवेदन क और ख ( 2400 ग्रेड पे तक क़े कर्मचारी हेतु ) क़ो संयुक्त किया जायेगा।*
*5.. 12 वीं क्लास में 95% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को बढ़िया क्वालिटी का डिजिटल टैब (TAB) दिया जाएगा।*
*6. यूनियन ने IVF ट्रीटमेंट हेतु महिला पुरुष कर्मचारियों को सहायता राशि ₹1.5 लाख से बढ़ा कर ₹2 लाख रुपया करवाया है जिसे SBF कमिटी ने स्वीकार किया।*
*7. यूनियन के मांग पर सेंट्रल अस्पताल और मंडलों में अस्पतालो मे फिजियोथेरेपिस्ट, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक डॉक्टरों की व्यवस्था करने पर सहमति बनी है।*
*8.मृत रेलकर्मियों क़े लिए अंत्येष्टि राशि यूनियन द्वारा ₹--10,000 से बढ़ाकर ₹--20,000 करवाया गया है।*
*9.कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु धनबाद में सात लाख रुपया से बने तेल - मशाला केंद्र की तर्ज पर अब सभी मंडलों और हरनौत में भी शुद्ध तेल/मसाला केंद्र खोलने की बात SBF कमेटी ने स्वीकार किया।सभी कर्मचारी इससे शुद्ध सरसो तेल और मसाला सस्ते दरो पर खरीद सकेंगे।*
*10. सभी जगहों क़े इंस्टीट्यूट, रिक्रीयेशन क्लब, सामुदायिक भवन और कैंटीन संचालन समिति में यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की बात SBF कमिटी ने स्वीकार किया।*
*11. वर्षों से लंबित बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत अविलंब चालु करने पर सहमति बनी है। इसके लिए जमीन क़े मद मे राशि भी आवंटित कर दी गयी है तथा एक स्कूल बस खरीद कर दिया जा रहा है।*
*12. ECR के सभी हॉलिडे होम्स का कायाकल्प करने पर भी सहमति बनी है।अभी तत्काल सात जगहों पूरी, दार्जिलिंग, नैनीताल, बैद्यनाथधाम, प्रयागराज, वाराणसी और हरिद्वार मे पूर्व मध्य रेलवे का हॉलिडे होम कार्यशील है। कर्मचारी इसकी बुकिंग कर सकते हैँ।*
*13. कोनहारा - घाट रेलवे कॉलोनी , हाजीपुर मे चल रहे लिटल एनजल प्ले स्कूल क़े बच्चों का स्थाई एडमिशन दानापुर सीबीएसई स्कूल मे रखने क़े लिए, प्रत्येक बच्चे क़े लिए एडमिशन फीस की राशि दी गयी है। यही पर चल रहे परिधान सिलाई केंद्र क़े शिक्षिकाओं क़े मानदेय हेतु भी फंड आवंटित किया गया। पांच शिक्षिकाओं क़े नियोजन का भी प्रस्ताव है।*
*14. महिला कर्मियों क़ो प्रोत्साहित करने क़े लिए महिला दिवस पर सभी जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए एवं कर्मियों क़ो पुरस्कृत किया गया। आगे भी इस तरह क़े कार्यक्रम लगातार किए जाते रहेंगे। इसमें जोन क़े सभी महिला कर्मियों क़ो पुरस्कृत करने पर सहमति बनी है। छात्राओं बच्चियों क़े बिच साईकिल वितरण , TAB, स्कालरशिप राशि वितरित किया गया।*
*15. SBF फण्ड से कर्मचारियों क़ो भ्रमण कराने हेतु ब्यवस्था किया गया। भारत क़े भीतर एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह क़े यात्रा हेतु आगे आवेदन लिए जायेंगे।*
*16. केंद्रीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल क़े भर्ती मरीजों क़े बिच सहायता सामग्री वितरित किया गया। वितरण अन्य अस्पतालो मे भी किया जायेगा।*
*17. SBF फण्ड से सभी कार्यालयों, कार्यस्थलो मे RO शीतल जल लगाने पर विचार हुआ। आगे सर्वे करके लगाया जाएगा।*
*18 बच्चों क़े विकास क़े लिए ड्राइंग पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता कराकर पुरस्कृत करने, विशेष प्रशिक्षण क्लास कराने, समर कैम्प, विंटर कैम्प आदि कराने पर फंड जारी हुआ।*
*19. स्काउट एंड गाइड की गतिविधियों क़े लिए 2020-21, 2021-22 और 2022-23 मे क्रमशः 2105378/-, 2101462/- और 2079572/- रूपये की राशि स्वीकृत की गयी है।*
*20. CSSH पटना मे भर्ती मरीजों ब्यस्क और बच्चों क़े बिच 15/8/25 और 26/1/2026 क़ो सामग्री - टॉवल, लंच - बॉक्स, बेबी गिफ्ट सेट आदि वितरित किए गए। अन्य अस्पतालोन मे भी विभिन्न तिथियों पर इस तरह क़े वितरण पर सहमती बनी है। CSSH, पटना मे एक्यूप्रेसर परामर्शदाता की सेवाएं बढ़ा दी गयी एवं अन्य जगहों पर एक्यूप्रेशर परामर्शदाता क़ो रखने पर विचार हुआ*
*21.मुख्यालय मे सहायको क़ो बैठने क़े लिए कुर्सी खरीदने हेतु फंड जारी हुआ। पालना घर की ब्यवस्था किया गया।*
*22. CSSH, पटना का एक और H/Q हाजीपुर का दो कैटीन क़े टेबुल कुर्सी एवं अन्य संसाधनों क़ो नया किया जायेगा। A.C ., पंखा, लाइट आदि की रिपेयरिंग की जाएगी।*
*23.दिव्यांग रेलकर्मी एवं दिव्यांग आश्रितों क़े लिए व्हील चेयर एवं अन्य सामग्री का वितरण। कर्मचारियों क़े मानसिक स्वास्थ क़े लिए योगा, मैडिटेशन, तनाव कम करने क़े लिए मनोचिकित्सक द्वारा विभिन्न जगहों पर शिविर एवं सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।*
*यह ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन ECREU की ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो कर्मचारियों के कल्याण के लिए यह यूनियन सदैव तत्पर है।*
आपका सेवक साथी--
*रत्नेश कुमार वर्मा*
केंद्रीय(जोनल)जॉइंट सेक्रेटरी
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन --सह-- केंद्रीय SBF कमिटी सदस्य, ECR, हाजीपुर जोन, पू•म•रेल ।
मोबाइल.--9771428856

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें