डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत-सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाज़ी, प्रदेश में चौथा और मंडल में अव्वल
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाज़ी, प्रदेश में चौथा और मंडल में अव्वल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत *- डीएम बोलीं, योगी सरकार की प्राथमिकता ही लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन का विजन* *- बोलीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, टीम वर्क से प्रशासन ने गढ़ी नई मिसाल, सभी को दी बधाई* लखीमपुर खीरी, 10 फरवरी। सीएम डैशबोर्ड की ताज़ा रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में प्रदेश के 75 जिलों में चौथा और लखनऊ मंडल के 6 जिलों में पहला स्थान हासिल कर जिले की प्रशासनिक क्षमता और विकास कार्यों की प्रभावशीलता का प्रमाण दिया है। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग के आंकड़ों के मुताबिक लखीमपुर खीरी ने आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजस्व विभाग का सक्रिय योगदान भी जिले को प्रदेश में चौथे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। *लखनऊ मंडल की रैंकिंग में लखीमपुर खीरी का दबदबा* लखनऊ मंडल के 6 जिलों की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने चौथा स्थान हास...