डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत-सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाज़ी, प्रदेश में चौथा और मंडल में अव्वल
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाज़ी, प्रदेश में चौथा और मंडल में अव्वल
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मेहनत लाई रंग, जनता का भरोसा जिला प्रशासन पर और हुआ मजबूत
*- डीएम बोलीं, योगी सरकार की प्राथमिकता ही लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन का विजन*
*- बोलीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, टीम वर्क से प्रशासन ने गढ़ी नई मिसाल, सभी को दी बधाई*
लखीमपुर खीरी, 10 फरवरी। सीएम डैशबोर्ड की ताज़ा रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में प्रदेश के 75 जिलों में चौथा और लखनऊ मंडल के 6 जिलों में पहला स्थान हासिल कर जिले की प्रशासनिक क्षमता और विकास कार्यों की प्रभावशीलता का प्रमाण दिया है।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग के आंकड़ों के मुताबिक लखीमपुर खीरी ने आधारभूत विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजस्व विभाग का सक्रिय योगदान भी जिले को प्रदेश में चौथे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
*लखनऊ मंडल की रैंकिंग में लखीमपुर खीरी का दबदबा*
लखनऊ मंडल के 6 जिलों की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने चौथा स्थान हासिल कर मंडल में पहला स्थान दर्ज किया। इसके बाद हरदोई सातवें, सीतापुर 23वें, उन्नाव 39वें, रायबरेली 43वें और लखनऊ 75वें स्थान पर रहे।
डीएम बोलीं, जनता का विश्वास और टीम की मेहनत का परिणाम है जिले का प्रदेश में शानदार प्रदर्शन
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि वर्ष 2026 के शुरुआत में जनवरी माह में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद लखीमपुर खीरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मा.मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया, यह क्रम अनवरत जारी रहेगा।
डीएम ने कहा कि जिले की इस सफलता का मूल मंत्र सक्रिय निगरानी, समयबद्ध निस्तारण, विभागवार समीक्षा और जनपदीय अधिकारियों के बीच निरंतर समन्वय है। उन्होंने सीडीओ, दोनों एडीएम, सभी एसडीएम और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को बधाई दी और कहा कि इसी समर्पण और मेहनत से लखीमपुर खीरी ने विकास की नई इबारत लिखी है। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। विकास की यह गति अनवरत जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें