संदेश

होली के रंगों केपावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद मैदान में उतरी।

चित्र
 रंगों के बीच प्रशासन अलर्ट : डीएम-एसपी ने संभाली कमान* होली जुलूस मार्ग का लिया जायजा, अफसरों का काफिला सड़कों पर सक्रिय लखीमपुर से खीरी टाउन तक पैदल-वाहन से भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद लखीमपुर खीरी, 04 मार्च। होली के रंगों में इस बार सुरक्षा और सतर्कता की चमक भी घुली नजर आई। पावन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद मैदान में उतरी। रंग खेलने के दौरान प्रशासनिक टीम लखीमपुर शहर और खीरी टाउन में लगातार भ्रमणशील रही। इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी विवेक तिवारी सहित भारी दल बल शामिल रहे। डीएम-एसपी का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न स्थलों का जायजा लेता रहा। इसके बाद खीरी टाउन पहुंचकर होली जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जुलूस में शामिल लोगों से संवाद करते हुए डीएम-एसपी ने होली की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा साफ झलकता रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपदवासियो...

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

चित्र
पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए। पूर्व निर्धारित दिंनांक :-02 एवं 03 मार्च -2026 क़ो PNM बैठक तय समय पऱ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का वर्ष-2026 का प्रथम PNM दिनांक :- 02/03/2026 को 10:00 बजे आरम्भ हुआ। PNM के आरम्भ मे सेवा संकल्प प्रस्ताव क़ो सभी के द्वारा पठन करके रेलकर्मी हित मे सेवा तीर्थ का संकल्प लिया गया। ECREU के केंद्रीय अध्यक्ष का• संतोष पासवान एवं केंद्रीय महासचिव का • मृत्युंजय कुमार का सम्बोधन हुआ। ततपश्चात् अपने सम्बोधन मे GM/ECR के द्वारा हाजीपुर मे रेलवे द्वारा बनाये जा रहे बड़े फुटबॉल स्टेडियम से रेलवे एवं हाजीपुर शहर मे आगे होनेवाले बदलाव के बारे मे बताया गया। इसी क्रम मे उन्होंने बताया की दानापुर के STTC प्रशिक्षण केंद्र को उच्च स्तरीय बनाकर वहां खिलाड़ीयों के ठहरने हेतु भी ब्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। GM/ECR श्री छत्रशाल सिंह के द्वारा बताया गया की अब केवल टाइप -III और टाइप -IV ग्रेड के हीं रेलवे...

डीएम ने कहा कि खीरी अमन चैन के लिए है मशहूर-डीएम ने बुज़ुर्गों से अपील की कि युवाओं एवं बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें

चित्र
 डीएम-एसपी ने की जिला शान्ति समिति की बैठक, त्यौहारों पर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की अपील लखीमपुर खीरी 27 फरवरी। जनपद में आसन्न त्योहारों होलिका दहन, रंगों का पर्व होली, रमजान को सौहार्दपूर्ण और शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने जिला शांति समिति की बैठक अटल सभागार में ली। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि खीरी अमन चैन के लिए मशहूर रहा है। इस परम्परा को कायम रखते हुए आगामी त्योहार भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। डीएम ने बैठक में मौजूद धर्मगुरूओं, संभ्रान्तजनों व होली समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि बैठक का सन्देश आमजन तक पहुंचाए। जिले में कोई भी प्रतिकूल तथ्य की जानकारी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन को उम्मीद ही नहीं अपितु पूर...

नीति आयोग ने सराहा काम, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मान-बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने रचा रिकॉर्ड, इंडिकेटर्स के सैचुरेशन में प्रदेश में बनाई अलग पहचान-डीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानित

चित्र
 *राष्ट्रीय स्तर पर गूंजी खीरी की गूंज, संपूर्णता अभियान में दोहरी उपलब्धि* नीति आयोग ने सराहा काम, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मान बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने रचा रिकॉर्ड, इंडिकेटर्स के सैचुरेशन में प्रदेश में बनाई अलग पहचान डीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानितडीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानित लखीमपुर खीरी, 27 फरवरी। विकास की दौड़ में लखीमपुर खीरी ने ऐसा परचम लहराया कि राष्ट्रीय पटल पर उसकी गूंज सुनाई दी। जुलाई से सितंबर 2024 के बीच चले संपूर्णता अभियान में जिले के बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने प्रदर्शन की नई इबारत लिख दी। उत्कृष्ट कार्य के लिए नीति आयोग ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। *बांकेगंज : तीन मोर्चों पर फतह* बांकेगंज ब्लॉक ने ‘हेल्थ एंड न्यूट्रिशन’, ‘एग्रीकल्चर एंड अलाइड सर्विसेज़’ और ‘एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम के तहत सोशल डेवलपमेंट’ थीम में तीन प्रमुख इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत सैचुरेशन हासिल कर प्रशासनिक चुस्ती का परिचय दिया। जमीनी नि...

नगर पालिका मिश्रिख नीमसार में आयकर विभाग द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को टाइम 12:00 बजे आयकर विभाग की टीम नगर पालिका पहुंची और छापेमारी का काम चालू कर दिया

चित्र
नगर पालिका मिश्रिख नीमसार में आयकर विभाग द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को टाइम 12:00 बजे आयकर विभाग की टीम नगर पालिका पहुंची और छापेमारी का काम चालू कर दिया  कमरा बंद करके दो-तीन घटे से नगर पालिका की फाइलों का गहन जांच किया अभी भी उपचुनाव में भाजपा श्री रामकृष्ण भार्गव विधायक की बहू सीमा भार्गव निर्वाचित हुई थी। ठेकेदार से जुड़े टेंडर की फाइल जांच की गई ,नगर पालिका में दहशत बनी हुई है  उमा प्रकाश समाचार पत्र से ओंकारनाथ त्रिपाठी ब्यूरो चीफ तहसील मिश्र ख जिला सीतापुर

उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव के अंतर्गत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी के गोल्डेन जुबली हॉल में बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया

चित्र
उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव के अंतर्गत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी के गोल्डेन जुबली हॉल में बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी के साथ रंगोली, चित्रकला एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं के साथ भारत–नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक श्रीमान् राजा युवराज दत्त सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत, सरस्वती वंदना एवं कुलगीत की प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के निदेशक श्री अतुल द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को इस प्रकल्प के महत्त्व से परिचित कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा क्रमशः प्रियांशी ने नेपाली नृत्य, वर्षा, कोयल एवं पूनम ने थारू जनजातीय नृत्य तथा लवी ने कजर...

लखनऊ: सऊदी सरकार का कुर्बानी को लेकर नया नियम

चित्र
 लखनऊ: सऊदी सरकार का कुर्बानी को लेकर नया नियम  ➡केवल नुसुक मसार पोर्टल के प्रोजेक्ट से होगी कुर्बानी ➡हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किए निर्देश ➡28 फरवरी 2026 तक चुनना होगा अदाही विकल्प ➡अंतिम तिथि के बाद विकल्प बदलने की अनुमति नहीं