नीति आयोग ने सराहा काम, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मान-बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने रचा रिकॉर्ड, इंडिकेटर्स के सैचुरेशन में प्रदेश में बनाई अलग पहचान-डीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानित

 *राष्ट्रीय स्तर पर गूंजी खीरी की गूंज, संपूर्णता अभियान में दोहरी उपलब्धि*


नीति आयोग ने सराहा काम, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मान


बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने रचा रिकॉर्ड, इंडिकेटर्स के सैचुरेशन में प्रदेश में बनाई अलग पहचान


डीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानितडीएम ने सीडीओ संग बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, सुमित कुमार सिंह को किया सम्मानित





लखीमपुर खीरी, 27 फरवरी। विकास की दौड़ में लखीमपुर खीरी ने ऐसा परचम लहराया कि राष्ट्रीय पटल पर उसकी गूंज सुनाई दी। जुलाई से सितंबर 2024 के बीच चले संपूर्णता अभियान में जिले के बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने प्रदर्शन की नई इबारत लिख दी। उत्कृष्ट कार्य के लिए नीति आयोग ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।


*बांकेगंज : तीन मोर्चों पर फतह*

बांकेगंज ब्लॉक ने ‘हेल्थ एंड न्यूट्रिशन’, ‘एग्रीकल्चर एंड अलाइड सर्विसेज़’ और ‘एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम के तहत सोशल डेवलपमेंट’ थीम में तीन प्रमुख इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत सैचुरेशन हासिल कर प्रशासनिक चुस्ती का परिचय दिया। जमीनी निगरानी, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने की रणनीति ने ब्लॉक को मॉडल बना दिया।


*धौरहरा: आधा दर्जन इंडिकेटर्स पर कमाल*

धौरहरा ब्लॉक ने तो रफ्तार को और तेज कर दिया। यहां छह इंडिकेटर्स पर सैचुरेशन हासिल कर विकास के पैमाने पर नई लकीर खींच दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच, पोषण सुधार की ठोस पहल और कृषि योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधी पहुंच ने नतीजे को असरदार बनाया। 


संपूर्णता अभियान के तहत किए गए इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति और टीमवर्क साथ हो, तो लक्ष्य सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहते, जमीन पर उतरते हैं। जिले में इस उपलब्धि को विकास की नई उड़ान के रूप में देखा जा रहा है। 


*टीमवर्क की जीत, नेतृत्व की मिसाल*

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का माहौल खास रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीडीओ अभिषेक कुमार की मौजूदगी में बांकेगंज के बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार और धौरहरा के तत्कालीन बीडीओ सुमित कुमार सिंह (वर्तमान में बीडीओ फूलबेहड़) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डीएम ने साफ कहा कि यह सम्मान किसी एक अधिकारी का नहीं, बल्कि उस पूरी टीम का है जिसने लक्ष्य को मिशन बना लिया।


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संपूर्णता अभियान ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्लानिंग सटीक हो, मॉनिटरिंग लगातार हो और टीम में समन्वय हो, तो मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य भी तय समय में हासिल किए जा सकते हैं। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार की प्रशंसा करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और विभागों के बीच समन्वय ने अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनकी मेहनत और दृष्टिकोण ने टीम को हमेशा प्रेरित रखा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम